Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

रुड़की:रक्षाबंधन से पहले दो बहनों की हत्या करने वाला भाई गिरफ्तार डबल मर्डर का खुलासा

चंपावत :डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने शासन से की संवाद की अपील: मांगों पर 1 सितंबर से करेंगे सांकेतिक विरोध

लोहाघाट:5 किलोमीटर चलने के बाद हांफी रोडवेज बस 26 यात्री रहे परेशान। बदहाल हालत में लोहाघाट डिपो

लोहाघाट:पासम जूनियर विद्यालय का हाईस्कूल में उच्चीकरण, नरेश जोशी की पहल और ग्राम प्रधान के प्रयास रंग लाए।

चंपावत :गल्लागाँव की प्रियांशी ने पुणे में आयोजित राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता गोल्ड

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : चंपावत:गबन के आरोपी सचिव की गिरफ्तारी न होने तक किसानों का आंदोलन रहेगा जारी 52 वे दिन भी किसानों का धरना रहा जारी।

Laxman Singh Bisht

Thu, Apr 24, 2025

52 वे दिन भी किसानों का धरना रहा जारी।चंपावत जिले के पाटी ब्लॉक की बहुउद्देशीय दूबड़ साधन सहकारी समिति में हुए लाखों रुपए के घोटाले को लेकर किसानों का आंदोलन किसान नेता नरेंद्र उत्तराखंड के नेतृत्व में 52 में दिन भी जारी रहा। हालांकि एडीओ कोऑपरेटिव अनिल जोशी के द्वारा गबन के आरोपी सचिव जय राम के खिलाफ दी गई तहरीर के बाद थाना पाटी पुलिस ने आरोपी सचिव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। किसान नेता उत्तराखंड ने आरोपी सचिव जयराम की अभी तक गिरफ्तारी न होने पर रोस जताते हुए कहा जब तक आरोपी सचिव जयराम व भ्रष्टाचार में शामिल अन्य लोगों की गिरफ्तारी नहीं होती है तब तक आंदोलन जारी रहेगा ।नरेंद्र उत्तराखंडी ने पुलिस प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा पुलिस ने किसानों की व्यक्तिगत एफआईआर ना लिखकर सीधे-साधे किसानों को गुमराह किया है। उत्तराखंडी ने सीधे शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा जब तक गबन के सभी आरोपी गिरफ्तार नहीं होते हैं आंदोलन जारी रहेगा। किसान आंदोलन में एक संयोग यह भी देखने को मिल रहा है आरोपी सचिव के खिलाफ तहरीर देने वाले एडीओ अनिल जोशी एवं किसान आंदोलन के पुरोधा नरेंद्र उत्तराखंडी ने एसडीएम रोड के लिए सुखीडाग़ में आंदोलन करते हुए वर्ष 2006 में 17 दिन जेल में साथ बिताए है। जहां वर्तमान में अनिल जोशी सहकारिता विभाग में अपनी सेवाएं दे रहे हैं तो नरेंद्र उत्तराखंडी अभी भी जनता की विभिन्न समस्याओं को लेकर आंदोलनरत है ।दोनों दोस्तों ने अपनी अलग-अलग राहे चुनी ।लेकिन किसानों के आंदोलन ने दोनों दोस्तों को पक्ष विपक्ष में खड़ा कर दिया। अब देखना है किसानों का यह आंदोलन क्या रंग लाता है। कब तक गबन के आरोपी गिरफ्तार होते हैं। फिलहाल मामला चर्चित बना हुआ है किसान आर पार की लड़ाई लड़ने के मूड में है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें