रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत: भारत रत्न पं. गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर श्रद्धापूर्वक नमन
Laxman Singh Bisht
भारत रत्न पं. गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर श्रद्धापूर्वक नमन

महापुरुषों के संघर्ष और आदर्शों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ें युवा—जिलाधिकारी

भारत रत्न पं. गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती गुरुवार को जनपद में श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर गोरलचौड़ मैदान स्थित वन पंचायत के पंत पार्क में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रेमा पाण्डेय एवं जिलाधिकारी मनीष कुमार ने पं. गोविंद बल्लभ पंत की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।इसके उपरांत वन पंचायत सभागार में आयोजित कार्यक्रम में पं. गोविंद बल्लभ पंत के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर पुष्पांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम के दौरान स्कूली छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर एडवोकेट शंकर पाण्डेय ने पं. गोविंद बल्लभ पंत के जीवन, संघर्ष और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड की धरती पर जन्मे पं. गोविंद बल्लभ पंत महान स्वतंत्रता सेनानी, कुशल प्रशासक और दूरदर्शी राजनेता थे। उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाने के साथ स्वतंत्र भारत की प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने जनकल्याण, सामाजिक न्याय और सुशासन की दिशा में उल्लेखनीय कार्य किए।उन्होंने कहा कि पंत जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र और जनसेवा को समर्पित रहा। उनके आदर्श आज भी समाज को ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और सेवाभाव के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने की प्रेरणा देते हैं।जिलाधिकारी मनीष कुमार ने विशेष रूप से स्कूली बच्चों एवं युवाओं को पं. गोविंद बल्लभ पंत के जीवन संघर्ष और राष्ट्रसेवा से प्रेरणा लेने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि महापुरुषों का जीवन हमें कठिन परिस्थितियों में भी दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ने की सीख देता है।

विद्यार्थियों को उनके जीवन, संघर्ष और उपलब्धियों के बारे में जानना चाहिए तथा उनसे प्रेरणा लेकर अपने जीवन में अनुशासन, परिश्रम और सेवाभाव को अपनाना चाहिए।इस दौरान केएमवीएन के गैर सरकारी निदेशक रोहित बिष्ट, मुख्य शिक्षा अधिकारी मान सिंह, अधिशासी अधिकारी भरत त्रिपाठी, नगर पालिका के सभासद, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, शिक्षक, स्कूली बच्चे एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
बाराकोट:उत्तराखण्ड संस्कृत संस्थान, हरिद्वार द्वारा आयोजित खण्ड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता का शुभारम्भ
पाटी:वीडियो बनाने पर यूकेडी नेता रजवार के खिलाफ तहरीर पर भड़के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल में की नारेबाजी
लोहाघाट:कुमाऊं एकता महोत्सव रौंशाल का दर्जा राज्य मंत्री हुकम सिंह कुवर ने किया विधिवत शुभारंभ संस्कृति और एकता के रंग में रंगा क्षेत्र
चंपावत:पुलिस कप्तान ने किया पुलिस दूरसंचार एवं 112 शाखा का वार्षिक निरीक्षण व्यवस्थाओं की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
चंपावत:अनुपयोगी सरकारी परिसम्पत्तियों का होगा जनहित में उपयोग डीएम ने दिए प्रभावी कार्ययोजना बनाने के निर्देश
चंपावत:राज्य आंदोलनकारियों के साथ 24 सितम्बर को होगी बैठक, जनपद के विकास को लेकर लिए जाएंगे सुझाव
चम्पावत का ऊर्जा ढांचा होगा मजबूत बनबसा में 220 करोड़ रूपये से बन रहा जीआईएस उपसंस्थान
लोहाघाट:37.19 करोड़ रूपये से बन रहा केंद्रीय विद्यालय भवन का 99 प्रतिशत निर्माण कार्य पूर्ण, आधुनिक शैक्षणिक सुविधाओं का मिलेगा विद्यार्थियों को लाभ
चंपावत:पं. दीनदयाल मातृ-पितृ तीर्थाटन योजना के तहत चम्पावत से बद्रीनाथ धाम के लिए प्रथम दल रवाना
लोहाघाट:वन विभाग ने चलाया स्वच्छता अभियान। जनता को दिया स्वच्छता का संदेश।