Sunday 12th of July 2026

ब्रेकिंग

भिंगराड़ा:प्रशासन का सहयोग न मिलने से ग्राम प्रधान ने स्वयं के संसाधनों से शुरू कराया नैनीताल बैंक रोड का सुधारीकरण

चंपावत:अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए भारत नेपाल सीमा पर पुलिस व एसएसबी की संयुक्त कांबिंग

हल्द्वानी मे स्कॉर्पियो ने स्कूटी को मारी टक्कर तीन युवकों की मौत। एक गंभीर।

जाली दस्तावेज बनाकर बैंक से 19 लाख की धोखाधड़ी का आरोपी लोहाघाट से गिरफ्तार।

लोहाघाट:शैलेश मटियानी पुरस्कार प्राप्त शिक्षक के मार्गदर्शन में जूनियर स्कूल पासम की लगातार दूसरी बड़ी सफलता।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : चंपावत:भव्य रूप से होगा गोल्ज्यू महोत्सव का आयोजन बैठक में लिया गया निर्णय।

Laxman Singh Bisht

Sun, May 18, 2025

गोल्ज्यू महोत्सव में अपनाया जाएगा लोकल फॉर वोकल का फार्मूला

भव्य रूप से मनाया जाएगा गोल्ज्यू महोत्सव।चंपावत । नगर पालिका सभागार में आगामी गोल्ज्यू महोत्सव को लेकर नगर क्षेत्र के व्यापारियों, जनप्रतिनिधियों व समाजसेवियों ने बैठक का आयोजन किया । जिसमें इस वर्ष होने वाले चंपावत के प्रसिद्ध गोल्ज्यू महोत्सव के भव्य आयोजन को लेकर चर्चा की गई। साथ ही इस वर्ष महोत्सव को भव्य रूप से मनाने का निर्णय लिया गया। रविवार को नगरपालिका अध्यक्ष प्रेमा पाण्डे की अध्यक्षता में गोल्ज्यू महोत्सव आयोजन को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें नगर क्षेत्र के व्यापारियों के साथ-साथ नगर के अन्य व्यक्तियों व सभासदों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि लोकल के उत्पादों कोमेले में प्रोत्साहन दिया जाएगा। साथ ही एपन, लौह उत्पाद, महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की ओर से निर्मित उत्पादों को प्राथमिक दी जाएगी। इस दौरान बैठक में विभिन्न वक्ताओं ने अपने अपने विचार रखे। कहा कि सभी लोग मेले को भव्य रूप से बनाने में सहयोग करेंगे। इस दौरान व्यापारियों ने कहा जो दुकाने आवंटन करने की समय सीमा और दुकान लगाने के दौरान जो टैक्स रहेगा वो पहले तय किया जाएगा। जिससे व्यापारियों को किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत न हो। इस दौरान बैठक में दर्जा राज्य मंत्री श्याम नारायण पाण्डे, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, व्यापार संघ अध्यक्ष विकास साह, सभासद प्रेमा चिल्कोटी, मणिप्रभा तिवारी, बबीता प्रहरी , रोहित बिष्ट, नंदन तड़ागी, गौरव कॉलोनी, बीसी जोशी, एडवोकेट श्याम सिंह कार्की, सूरज प्रहरी, सन्नी वर्मा, प्रकाश पांडे, ईओ सौरभ नेगी, सिटी मैनेजर महेश चौहान, हरीश सक्ता, सतीश चंद्र जोशी, मोहन भट्ट, सुधीर साह, जनार्दन चिल्कोटी सहित अन्य लोगों ने प्रतिभाग किया।

जरूरी खबरें