Tuesday 14th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:भाजपा की रीति नीति को जन जन तक पहुंचाने के लिए प्रदेश मंत्री निर्मल माहरा को प्रदेश में मिला प्रथम स्थान।

लोहाघाट अस्पताल से चार विशेषज्ञ चिकित्सकों के स्थानांतरण पर भड़के लोहाघाट विधायक

चंपावत:टनकपुर पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में शीश नगर में 50 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन

लोहाघाट विधानसभा का बोलना विकास 15 किलोमीटर दूर जाकर पढ़ाई करने को मजबूर डुंगरा लेटी की छात्र-छात्राएं।

चंपावत:जनता मिलन कार्यक्रम में 82 शिकायतें प्राप्त, अधिकांश का मौके पर निस्तारण

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : चंपावत: सीएमओ कार्यालय के पास निकला विशालकाय किंग कोबरा वन विभाग ने किया रेस्क्यू।

Laxman Singh Bisht

Thu, Jun 19, 2025

सीएमओ कार्यालय के पास निकला विशालकाय किंग कोबरा वन विभाग ने किया रेस्क्यू।सीएमओ कार्यालय चंपावत के पास आज गुरुवार सुबह एक 10 /12 फुट का विशालकाय किंग कोबरा निकल आया। किंग कोबरा को देखते ही कार्यालय में तैनात चिकित्सा कर्मियों व आसपास रहने वाले लोगों में हड़कंप मच गया। चिकित्सा कर्मियों के द्वारा तत्काल वन विभाग को सूचना दी गई। इसके बाद वन कर्मियों ने मौके पर आकर किंग कोबरा का सफल रेस्क्यू किया। जिसके बाद स्वास्थ्य कर्मियों ने राहत की सांस ली। किंग कोबरा देखने से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। मालूम हो पिछले वर्ष भी हिंगला देवी क्षेत्र में विशालकाय किंग कोबरा देखे गए थे। बन विभाग ने सभी लोगों से अपने आस पास की झाड़ियों के कटान की अपील की है।

जरूरी खबरें