Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

दून:प्रदेशभर की सड़कों को दुरुस्त करने के संबंध में कैबिनेट बैठक में हुआ विस्तृत विचार-विमर्श

दून :वन डिस्ट्रिक्ट वन फेस्टिवल एवं निर्यात संवर्धन को लेकर मुख्य सचिव ने ली जिलाधिकारियों के साथ बैठक

नैनीताल: बिना अनुमति डीएम की कॉल रिकॉर्डिंग कर सार्वजनिक करने पर पोर्टल संपादक को जारी किया कारण बताओ नोटिस

देहरादून:कैबिनेट द्वारा लिये गये अहम निर्णय

चंपावत:शहीद सैनिकों की स्मृति में पैतृक गांवों में स्थापित होंगी मूर्तियां

सूचना

: चंपावत:एकमात्र एसडीएम के भरोसे आदर्श जिला चंपावत जनता परेशान लोगों ने जिले में जल्द एसडीएम की तैनाती की मांग मुख्यमंत्री से की

Laxman Singh Bisht

Mon, Feb 24, 2025
एकमात्र एसडीएम के भरोसे आदर्श जिला चंपावत जनता परेशान लोगों ने जिले में जल्द एसडीएम की तैनाती की मांग मुख्यमंत्री से की मुख्यमंत्री के आदर्श जिले चंपावत को एक मात्र एसडीएम के भरोसे छोड़ दिया गया है जिस कारण चंपावत जिले की जनता को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा है जिस कारण लोगों में काफी नाराजगी है सोमवार को लोहाघाट क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता राजेंद्र पुनेठा उर्फ राजू भैया व लोगों ने कहा चंपावत जिले में चार एसडीएम तैनात रहते हैं लेकिन वर्तमान में जिले में एकमात्र एसडीएम नितेश डांगर तैनात है जिन्हें पूरा जिला संभालना पड़ रहा है राजू भैया ने कहा बनबसा से लेकर घाट पनार, लोहाघाट से लेकर बालिक व पंचेश्वर से लेकर रीठासाहिब तक की जनता एसडीएम की कमी के चलते परेशान है लोगों की समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है कई जरूरी काम लटक गए हैं उन्होंने कहा जनता दूर-दूर से पैसा खर्च कर अपनी समस्याओ के समाधान के लिए एसडीएम कार्यालय पहुंचती है लेकिन एसडीएम के न होने से उन्हें बिना समस्याओं के समाधान के बैरंग वापस लौटना पड़ा है राजू भैया ने कहा आज मुख्यमंत्री के जिले में एसडीएम की तैनाती न होना काफी गंभीर मामला है उन्होंने कहा लोहाघाट व चंपावत के एसडीएम के ट्रांसफर के बाद एसडीएम की तैनाती नहीं की गई तथा टनकपुर एसडीएम को भी ट्रेनिंग में भेज दिया गया है जिले में एकमात्र तहसीलदार तैनात है डीएम चंपावत भी ट्रेनिंग में भेज दिए गए हैं प्रभारी डीएम जिले का कार्यभार संभाल रहे हैं कहा आदर्श जिला चंपावत में अधिकारियों की भारी कमी चल रही है जिसका खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है उन्होंने मुख्यमंत्री से जल्द से जल्द चंपावत जिले में एसडीएम व तहसीलदारों की तैनाती कर जनता को राहत पहुंचाने की मांग की है कहा जिले में ट्रिपल इंजन की सरकार है और जनता परेशान है

विज्ञापन

जरूरी खबरें