रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:त्यारकुड़ा के मार्ग समस्या के समाधान को मिली गति सीएम धामी ने विधायक निधि से ₹10 लाख किए स्वीकृत
Laxman Singh Bisht
Tue, Jun 9, 2026
त्यारकुड़ा के मार्ग समस्या के समाधान को मिली गति सीएम धामी ने विधायक निधि से ₹10 लाख किए स्वीकृत

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार संचालित "कैंप कार्यालय आपके द्वार" कार्यक्रम के अंतर्गत नोडल अधिकारी केदार सिंह बृजवाल द्वारा त्यारकुड़ा क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस दौरान स्थानीय नागरिकों ने क्षेत्र में संपर्क मार्ग के अभाव से उत्पन्न समस्याओं को प्रमुखता से उठाया।निरीक्षण के दौरान बताया गया कि नगर पालिका परिषद द्वारा भेजे गए प्रस्ताव को शासन स्तर से स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है। इसके अंतर्गत थैप नौला से त्यारकुड़ा नौला तथा दीक्षा हार्डवेयर से थैप नौला तक नाला एवं पटल निर्माण कार्यों हेतु ₹1.11 करोड़ से अधिक की धनराशि स्वीकृत की गई है।क्षेत्रवासियों की मांग एवं समस्या की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधायक निधि से ₹10 लाख की अतिरिक्त धनराशि तत्काल स्वीकृत कर विकास कार्यों को और गति प्रदान की है।नोडल अधिकारी केदार सिंह बृजवाल व विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी व शंकर पांडे ने कहा कि "आदर्श चंपावत" के संकल्प के तहत जनसमस्याओं का त्वरित समाधान एवं विकास कार्यों का प्रभावी क्रियान्वयन मुख्यमंत्री की सर्वोच्च प्राथमिकता है।क्षेत्रीय जनता ने मार्ग निर्माण कार्यों की स्वीकृति एवं अतिरिक्त धनराशि उपलब्ध कराने पर माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।