Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:5 किलोमीटर चलने के बाद हांफी रोडवेज बस 26 यात्री रहे परेशान। बदहाल हालत में लोहाघाट डिपो

लोहाघाट:पासम जूनियर विद्यालय का हाईस्कूल में उच्चीकरण, नरेश जोशी की पहल और ग्राम प्रधान के प्रयास रंग लाए।

चंपावत :गल्लागाँव की प्रियांशी ने पुणे में आयोजित राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता गोल्ड

दून:प्रदेशभर की सड़कों को दुरुस्त करने के संबंध में कैबिनेट बैठक में हुआ विस्तृत विचार-विमर्श

दून :वन डिस्ट्रिक्ट वन फेस्टिवल एवं निर्यात संवर्धन को लेकर मुख्य सचिव ने ली जिलाधिकारियों के साथ बैठक

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : चंपावत:दुधारू पशुपालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूती का सशक्त स्त्रोत- डॉक्टर संदीप।

Laxman Singh Bisht

Mon, Mar 31, 2025

बद्री गाय ईश्वर की ऐसी देन है जिसका मूत्र दूध से भी बहुमूल्य होता है ।चंपावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की परिकल्पना के अनुसार चंपावत को मॉडल जिला बनाने के क्रम में उत्तराखंड जैव प्रौद्योगिकी परिषद पंतनगर की ओर से जिले में दुधारू पशुपालन को बढ़ावा देने के साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में पहल की गई है। चौड़ासेटी गांव में ब्लॉक प्रमुख रेखा देवी की अध्यक्षता एवं डॉ अनुपम आजाद के संचालन हुई पशुपालकों की गोष्ठी में कहा गया कि दुधारू पशुपालन स्वास्थ्य एवं रोजगार के लिए ऐसा माध्यम है जिससे हम ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत कर सकते हैं। डॉ संदीप तलवार ने कहा कि गाय को सही ढंग से पालने, उसका पोषण करने एवं उचित देख रेख करने से वह हमें सम्मान से जीवन जीने का अवसर प्रदान करती है। डॉ पूजा फर्सवाण ने बद्री गाय को ईश्वर की ऐसी देन बताया जिसके मूत्र में इतने औषधिय गुण हैं कि इसकी दूध से भी अधिक कीमत है। उन्होंने बद्री गाय को ईश्वर का दिया हुआ मोबाइल डिस्पेंसरी बताया जिसके जरिए हम घर बैठे कई रोगों उपचार कर सकते हैं । परिषद के निदेशक संजय कुमार ने कहा कि इस प्रकार की गोष्ठी का मुख्य उद्देश्य किसानों की आय में दोगुनी वृद्धि कर उनके जीवन स्तर को ऊंचा करना है। इस कार्य में परिषद यहां के किसानों को हर स्तर पर प्रोत्साहित करेगी। डॉ अनुपम आजाद ने पशुओं में होने वाले रोग एवं उसके निवारण के उपाय बताए। ब्लॉक प्रमुख रेखा देवी ने इस प्रकार के आयोजन को पशुपालकों के लिए बेहद लाभदायक बताया। आयोजन में ग्राम प्रधान अनीता देवी, भावना जोशी ने भी अपना उल्लेखनीय सहयोग दिया ।

विज्ञापन

जरूरी खबरें