Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:5 किलोमीटर चलने के बाद हांफी रोडवेज बस 26 यात्री रहे परेशान। बदहाल हालत में लोहाघाट डिपो

लोहाघाट:पासम जूनियर विद्यालय का हाईस्कूल में उच्चीकरण, नरेश जोशी की पहल और ग्राम प्रधान के प्रयास रंग लाए।

चंपावत :गल्लागाँव की प्रियांशी ने पुणे में आयोजित राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता गोल्ड

दून:प्रदेशभर की सड़कों को दुरुस्त करने के संबंध में कैबिनेट बैठक में हुआ विस्तृत विचार-विमर्श

दून :वन डिस्ट्रिक्ट वन फेस्टिवल एवं निर्यात संवर्धन को लेकर मुख्य सचिव ने ली जिलाधिकारियों के साथ बैठक

सूचना

: चंपावत: मुर्गी बाड़े में घुसकर बाघ ने 80 हजार की मुर्गियों को मार डाला चंपावत में बाघ की दस्तक

Laxman Singh Bisht

Mon, Mar 4, 2024
चंपावत मुर्गी बाड़े में घुसकर बाघ ने 80 हजार की मुर्गियों को मार डाला चंपावत में बाघ की दस्तक चम्पावत मे चाय बागान के समीप सोमवार तड़के बाघ ने एक मुर्गी बाड़े में घुसकर कर 70 मुर्गियों को डाला। मुर्गी पालक को घटना की जानकारी सुबह उठने के बाद हुई। मुर्गी पालक ने वन विभाग को सूचना देने के साथ ही वन विभाग से मुआवजा देने की मांग की है। वही चंपावत बाघ की दस्तक से ग्रामीणों में दहशत है।चंपावत के सिलंटाक निवासी पंकज सिंह बोहरा चाय बागान के समीप मैगी प्वाइंट चलाते हैं। पंकज ने बताया कि उन्होंने मुर्गी के सौ चूजे पाले थे। करीब आठ महीने की मेहनत के बाद मुर्गियां काफी बड़ी हो गई थीं। दुकान के पास ही मुर्गी का बाड़ा भी बनाया था। बाड़े में 70 मुर्गियां थीं। उन्होंने बताया कि सोमवार तड़के बाघ बाड़े में घुस गया और उसने सभी मुर्गियां मार दीं। ग्रामीणों ने बताया कि गीली जमीन मे बाघ के पंजों के निशाना साफ दिखाई दे रहे हैं। पंजों के निसान देख लगा रहा है मुर्गियों को मारने वाला बाघ होगा। हालाकि हमलावर बाघ था या गुलदार इस बात की पुष्टि वन विभाग की टीम की जांच के बाद पता लग पाएगा वही मुर्गी पालक पंकज सिंह बोहरा ने वन विभाग से मुआवजा देने की मांग करी है। उन्होंने कहा है कि उन्हें करीब 80 हजार रुपये से ज्यादे का नुकसान हुआ है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें