Monday 24th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:जनता मिलन में जिलाधिकारी ने फरियादियों की सुनी समस्याएं

बाराकोट:चामी आषाढी मेले का जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया शुभारंभ। निकली भव्य कलश यात्रा।

चंपावत:रीठा साहिब पुलिस की बड़ी कार्यवाही चोरी की 02 मोटरसाइकिलों सहित 02 गिरफ्तार

लोहाघाट:मांगों को लेकर महाविद्यालय की छत में चढ़े छात्र संघ पदाधिकारी। प्रशासन व पुलिस की टीम मौके पर।

लोहाघाट:महाविद्यालय व छात्रों की समस्या को लेकर भूख हड़ताल पर बैठी एबीवीपी व एनएसयूआई।

सूचना

: चंपावत:मूसलाधार बारिश ने साल क्षेत्र में मचाई भारी तबाही कई पुलिया व घराट बहे

Laxman Singh Bisht

Wed, Jul 17, 2024
मूसलाधार बारिश ने साल क्षेत्र में मचाई भारी तबाही कई पुलिया व घराट बहे चंपावत जिले के पाटी ब्लॉक में बुधवार सुबह हुई मूसलाधार बारिश से दूरस्थ साल क्षेत्र में भारी तबाही हुई है भारी बारिश ने क्षेत्र की कई पुलिया व घराटो को बहा दिया है साल के ग्राम प्रधान के मुताबिक मूसलाधार बारिश से घाटखोला पुल , सडीखाल, घुगती खोला पैदल पुल पूरी तरह बह गए हैं तथा रोतेली पुल क्षतिग्रस्त हो गया है ग्राम प्रधान के मुताबिक ईजड़ा तोक में रघुवर सिंह का घराट व घराट में रखा चार-पांच कुंतल राशन बह गया है सड़ी खाल में घराट की गूल बह गई है तथा घुघती खोला में एक पुराना घराट बह गया इसके अलावा जुकानी ,फुल्ला ,घुघती खोला धारतोक पेयजल योजना पूरी तरह ध्वस्त हो गई है तथा बन डिगरा में पाइपलाइन वह गूल पूरी तरह ध्वस्त हो गई है ग्राम प्रधान ने प्रशासन से जल्द से जल्द मौका का मुवायाना कर क्षति का आकलन करने की मांग की है फिलहाल क्षेत्र से किसी भी प्रकार की जान माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है वही मूसलाधार बारिश से ग्रामीण दहसत में आ गए हैं

विज्ञापन

जरूरी खबरें