रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:मां बाराही धाम की अनोखी परंपरा, आज तक किसी ने नहीं किए मां बाराही की मूर्ति के प्रत्यक्ष दर्शन।
Laxman Singh Bisht
बाराही धाम की अनोखी परंपरा, आज तक किसी ने नहीं किए मां बाराही की मूर्ति के प्रत्यक्ष दर्शन।
रक्षाबंधन पर साल में एक बार नंदघर में विराजता है पवित्र सिंहासन, निसंतान महिलाएं रातभर दीप जलाकर करती हैं संतान प्राप्ति की कामना।

देवीधुरा। उत्तराखंड के चम्पावत जिले में स्थित देवीधुरा का मां बाराही धाम अपनी चमत्कारिक मान्यताओं और ऐतिहासिक बग्वाल के लिए देशभर में प्रसिद्ध है। यहां की धार्मिक परंपराएं जितनी अनूठी हैं, उतनी ही रहस्यमयी मां बाराही की प्रतिमा से जुड़ी मान्यताएं भी हैं। मान्यता है कि आज तक किसी ने भी मां बाराही की मूल मूर्ति के प्रत्यक्ष रूप से दर्शन नहीं किए हैं। श्रद्धालुओं के लिए मां का पवित्र सिंहासन ही आस्था और विश्वास का केंद्र बना हुआ है।स्थानीय मान्यता के अनुसार मुगल शासनकाल के दौरान आक्रांताओं द्वारा मां बाराही की मूर्ति को लूटकर ले जाने का प्रयास किया गया था। इस दौरान क्षेत्र के लमगड़िया खाम के लोगों और सुनीगांव के बाड़ियों ने उनका मुकाबला कर मूर्ति को वापस प्राप्त किया। कहा जाता है कि कौतूहलवश आक्रांताओं ने दिन के समय मां बाराही की मूर्ति पर रखा वस्त्र हटाया तो तेज प्रकाश से उनकी आंखें चौंधिया गईं और उन्होंने अपनी दृष्टि खो दी। इसके बाद से मां की मूल प्रतिमा को विशेष तांबे के सिंहासन में विराजमान किए जाने की परंपरा चली आ रही है।इस पवित्र सिंहासन में मां बाराही के साथ मां महाकाली और मां सरस्वती की मूर्तियां भी विराजमान हैं। वर्तमान में यह सिंहासन मंदिर की दूसरी मंजिल पर मां बाराही की अष्टभुजा प्रतिमा के समीप रखा जाता है। वर्ष में केवल एक बार रक्षाबंधन यानी बग्वाल के दिन इसे मंदिर के समीप स्थित नंदघर में विराजमान किया जाता है।इस दिन मां के दर्शन और आशीर्वाद की कामना लेकर बड़ी संख्या में श्रद्धालु नंदघर पहुंचते हैं। विशेष रूप से निसंतान महिलाएं निराजल उपवास रखकर रातभर हाथों में दीपक लेकर मां बाराही से संतान प्राप्ति की प्रार्थना करती हैं। अगले दिन बागड़ जाति के व्यक्ति आंखों पर पट्टी बांधकर परंपरागत विधि-विधान के बीच पवित्र मूर्तियों को गंगाजल और दूध से स्नान कराते हैं। इसके बाद मां को नए परिधान और आभूषण धारण कराए जाते हैं।इसी अवसर पर मां बाराही की भव्य शोभायात्रा निकाली जाती है। जयकारों के बीच श्रद्धालुओं का सैलाब शोभायात्रा में शामिल होता है। शोभायात्रा मंदिर के समीप पहाड़ी पर स्थित मुचकंद ऋषि के आश्रम तक पहुंचती है। धार्मिक मान्यता के अनुसार काल भैरव संग्राम में मुचकंद ऋषि द्वारा देवताओं की सहायता किए जाने से प्रसन्न होकर मां बाराही ने उन्हें चिरनिद्रा में लीन होने के बाद स्वयं दर्शन देने का वरदान दिया था। इसी मान्यता के चलते सदियों से यह परंपरा निरंतर चली आ रही है।बाराही धाम की यह परंपरा धार्मिक आस्था, लोकविश्वास और सदियों पुरानी सांस्कृतिक विरासत का अनूठा संगम है, जो हर वर्ष बग्वाल के दौरान देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनती है।
विज्ञापन
लोहाघाट:खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश
लोहाघाट:जीजीआईसी लोहाघाट में सांप ने छात्रा को डसा। लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में चला उपचार।
बाराकोट:23 व 24 सितंबर को आयोजित होंगी खण्डस्तरीय संस्कृत स्पर्धाएं
लोहाघाट के पाटन कनेड़ा में ततैयों से वन विभाग ने दिलाई राहत
लोहाघाट:सीमांत क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं का अल्ट्रासाउंड में नंबर न आने पर ग्राम प्रधानों ने जताई नाराजगी।
लोहाघाट:सीएम धामी के जन्मदिन पर जीआईसी मडलक में पुस्तकालय का हुआ शुभारंभ। मेधावी छात्र छात्राएं हुई सम्मानित
चंपावत:सीएम धामी के जन्मदिवस पर “सेवा संकल्प अभियान” के तहत भव्य कार्यक्रम का आयोजन
बाराकोट: प्रधान संगठन बाराकोट का विकासखंड कार्यालय में धरना प्रदर्शन व तालाबंदी
लोहाघाट:पार्किंग को लेकर पालिका और लोहाघाट विकास संघर्ष समिति के बीच बैठक यथावत रहेगी स्थिति। पालिका करेगी पार्किंग की व्यवस्था।
चंपावत:धामी सरकार यूआईआईडीबी के माध्यम से सरकारी संपत्तियों को राज्य के बाहरी लोगों को देने की कर रही तैयारी:कांग्रेस जिला अध्यक्ष