रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:आगामी 24 घंटे भारी बारिश की चेतावनी, आपदा प्रबंधन तंत्र अलर्ट मोड पर
Laxman Singh Bisht
आगामी 24 घंटे भारी बारिश की चेतावनी, आपदा प्रबंधन तंत्र अलर्ट मोड पर
जनपद में संभावित भारी वर्षा को देखते हुए प्रशासन सतर्क, आमजन से सावधानी बरतने की अपील।

भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार, जनपद चम्पावत के कतिपय स्थानों में 18 जुलाई को कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा होने का ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है तथा 19 जुलाई को कुछ स्थानों में भारी से बहुत भारी वर्षा के साथ-साथ कही कही अत्यंत भारी वर्षा होने की रेड अलर्ट जारी किया गया है।इस स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, चंपावत मनीष कुमार द्वारा संबंधित विभागों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश जारी किए गए हैं।जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी चंपावत देवेंद्र सिंह पटवाल द्वारा आईआरएस प्रणाली में नामित सभी अधिकारी हाई अलर्ट मोड पर रहने, एनएच, लोक निर्माण विभाग पीएमजीएसवाई एवं एनपीसीसी द्वारा किसी भी मोटर मार्ग के बाधित होने की स्थिति में तत्काल सावधानीपूर्वक मार्ग खोलने की कार्यवाही सुनिश्चित करने, समस्त तहसीलदार एवं पटवारी अपने-अपने क्षेत्रों में मौजूद रहेंगे तथा क्षेत्रीय स्थिति की निरंतर निगरानी करने, जनपद के सभी थाने एवं पुलिस चौकियां आपदा से संबंधित उपकरणों एवं वायरलेस सेट सहित अलर्ट पर रहने के निर्देश दिये हैं।किसी भी प्रकार की आपदा या आपातकालीन सूचना के लिए निम्नलिखित संपर्क माध्यम उपलब्ध रहेंगे: *05965-230819 / 230703 (टोल फ्री: 1077) मोबाइल: 9917384226, 7895318895*जिला प्रशासन द्वारा नागरिकों से अपील की गई कि वे मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी को गंभीरता से लें, भूस्खलन संभावित व जलभराव वाले क्षेत्रों में अनावश्यक आवागमन से बचें, तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल प्रशासन से संपर्क करें।जिलाधिकारी ने किसी भी अधिकारी व कर्मचारी के मोबाइल स्विच ऑफ ना रखने के सख्त निर्देश दिए हैं
विज्ञापन
लोहाघाट:यूकेडी के दिग्गज नेता काशी सिंह ऐरी पहुंचे लोहाघाट। मिशन 2027 को लेकर कार्यकर्ताओं की ली बैठक।
लोहाघाट:घाट के पुराने मोटर पुल से महिला ने उफनती सरयू में लगाई छलांग मौत।
लोहाघाट:बंदेला ढेक निवासी सामाजिक कार्यकर्ता त्रिभुवन सिंह ढेक का आकस्मिक निधन क्षेत्र में शोक की लहर।
लोहाघाट:होटल-ढाबों पर लोहाघाट पुलिस की सख्ती 06 के चालान 2,500 रुपए वसूला संयोजन शुल्क
चंपावत:जिलाधिकारी ने सीमा सुरक्षा को और सुदृढ़ करने के लिए बेहतर समन्वय एवं सतत निगरानी के दिए निर्देश
बाराकोट:मिनिस्ट्रियल कार्मिकों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की धरती, बाराकोट से किया आर पार की लड़ाई का ऐलान
लोहाघाट:होली विजडम स्कूल के तीन पूर्व मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान
बाराकोट:ग्राम सभा काकड़ के 41 वर्षीय बीर के देव डांगर संजय सिंह अधिकारी का आकस्मिक निधन क्षेत्र में शोक की लहर।
बाराकोट (चंपावत):टूटी छत के नीचे तीन बच्चों के साथ रहने को मजबूर ग्यूनाड़ा की मनीषा जोशी जिलाधिकारी से मदद की गुहार।
चंपावत:जनपद के 681 आंगनबाड़ी केन्द्रों में वृहद स्तर पर आयोजित होगी “आंगन मिलन सेवा”: रेखा आर्य