Thursday 28th of May 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:पूर्व बकाया के कारण बना 1800 रुपये का बिजली बिल : अधिशासी अभियंता

लोहाघाट में पेयजल संकट से राहत: 30 मई तक पूरे नगर में रोस्टर के अनुसार होगी जलापूर्ति

लोहाघाट में बही योग की बयार साधकों ने किया योग। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का काउंटडाउन शुरू।

खटीमा: धर्मांतरण मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार। ईसाई धर्म अपनाने को देते थे लालच

टनकपुर:परिवहन विभाग की बड़ी कार्यवाही पूर्णागिरि मार्ग पर सघन चेकिंग, 60 वाहनों का चालान 2 गाड़ियां की गईं सीज

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:बाराकोट मे तेंदुए के हमले में घायल महिला को मिला मुफ्त इलाज और प्रशासनिक सहयोग

Laxman Singh Bisht

Sat, Mar 14, 2026

बाराकोट मे तेंदुए के हमले में घायल महिला को मिला मुफ्त इलाज और प्रशासनिक सहयोग

जनपद चम्पावत के विकासखंड बाराकोट में तेंदुए के हमले में गंभीर रूप से घायल हुई श्रीमती तुलसी देवी के उपचार और सहायता के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग ने त्वरित कार्यवाही की एक मिसाल पेश की है।जिलाधिकारी मनीष कुमार के निर्देशन में घायल महिला को न केवल तत्काल आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई गई, बल्कि विशेष प्रयासों से लगभग ₹1.50 लाख की लागत से हुआ उपचार भी पूरी तरह निःशुल्क कराया गया।जानकारी के अनुसार 01 मार्च 2026 को जंगल में घास काटने के दौरान तेंदुए ने श्रीमती तुलसी देवी पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए राहत एवं उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित की। वन विभाग द्वारा पीड़िता को तत्काल राहत के रूप में ₹1 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान की गई।मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेश चौहान ने बताया कि घायल महिला को उपजिला चिकित्सालय लोहाघाट में प्राथमिक उपचार देने के बाद बेहतर इलाज के लिए चंदन हॉस्पिटल हल्द्वानी (जनपद नैनीताल) रेफर किया गया।उपचार के दौरान महिला के पास आयुष्मान कार्ड उपलब्ध न होने के कारण उत्पन्न हो रही समस्या को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग द्वारा त्वरित पहल कर मौके पर ही उनका आयुष्मान कार्ड बनवाया गया।मुख्य चिकित्सा अधिकारी के विशेष प्रयासों और समन्वय के फलस्वरूप अस्पताल प्रशासन द्वारा प्लास्टिक सर्जरी सहित उपचार में आने वाले लगभग ₹1.50 लाख के खर्च को पूरी तरह मुफ्त कर दिया गया। इससे श्रीमती तुलसी देवी को उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधा पूर्णतः निःशुल्क उपलब्ध हो सकी।वर्तमान में श्रीमती तुलसी देवी स्वस्थ होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुकी हैं और घर पर तेजी से स्वस्थ हो रही हैं।जिला प्रशासन की इस त्वरित कार्यवाही के लिए श्रीमती तुलसी देवी व उनके परिजनों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, जिलाधिकारी मनीष कुमार एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेश चौहान का आभार व्यक्त किया है।

जरूरी खबरें