Monday 24th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:जनता मिलन में जिलाधिकारी ने फरियादियों की सुनी समस्याएं

बाराकोट:चामी आषाढी मेले का जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया शुभारंभ। निकली भव्य कलश यात्रा।

चंपावत:रीठा साहिब पुलिस की बड़ी कार्यवाही चोरी की 02 मोटरसाइकिलों सहित 02 गिरफ्तार

लोहाघाट:मांगों को लेकर महाविद्यालय की छत में चढ़े छात्र संघ पदाधिकारी। प्रशासन व पुलिस की टीम मौके पर।

लोहाघाट:महाविद्यालय व छात्रों की समस्या को लेकर भूख हड़ताल पर बैठी एबीवीपी व एनएसयूआई।

सूचना

: चंपावत:पत्रकारों के हितों को ध्यान में रखते हुए किया जाएगा कार्य: जिला पत्रकार संगठन

Laxman Singh Bisht

Fri, Aug 2, 2024
पत्रकारों के हितों को ध्यान में रखते हुए किया जाएगा कार्य: जिला पत्रकार संगठन चंपावत जिला मुख्यालय मे देवभूमि टुडे कार्यालय में चंपावत जिला पत्रकार संगठन की ओर से जिले के पत्रकारों की मासिक बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान जिलेभर के पत्रकारों ने बैठक में प्रतिभाग कर अपने अपने विचार रखे। सभी लोगों ने पत्रकार हितों में कार्य करने और संगठन के मजबूत करने की बात कही। शुक्रवार को संगठन के जिला अध्यक्ष चंद्र बल्लभ ओली व दिनेश भट्ट के संचालन में मासिक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें जिलेभर के पत्रकारों ने बैठक में उपस्थित होकर तथा वर्चुअल माध्यम से प्रतिभाग किया। इस दौरान बैठक में पिछली बैठकों में लिए गए निर्णयों और इन पर आगे हुई कारवाही, संगठन के कोष को बढ़ाने, नए सदस्यों को जोड़ने, पिछली बैठक में अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने वाले पत्रकारों की घोर निन्दा करने और आने वाले समय में कैसे नई चुनौतियों से निपटने सहित अन्य बिंदुओं पर चर्चा की गई। बैठक में वरिष्ठ पत्रकार गणेश पांडे, चंद्र शेखर जोशी, विनोद चतुर्वेदी, आबिद सिद्दगी, लक्ष्मण सिंह बिष्ट, कुंदन बिष्ट, राजीव मुरारी, गिरीश बिष्ट, मोहन जोशी सहित अन्य लोगों ने अपने अपने विचार व्यक्त किए। साथ ही सभी लोगों ने नए सदस्यों को जोड़ने, पत्रकारों को धमकाने वालों पर कार्रवाई करने की मांग करने, सभी पत्रकारों का बीमा कराने सहित अन्य बिंदुओं पर चर्चा की गई। इस दौरान बैठक में सुरेश गड़कोटी, शंकर जोशी, राहुल महर, सुरेश उप्रेती, भगवान राम सहित अन्य लोग मौजद रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें