Thursday 30th of July 2026

ब्रेकिंग

सितारगंज:गिरफ्तार कर्मियों की रिहाई के बाद तहसील के खुले दरवाजे। विजिलेंस ने की थी गिरफ्तारी।

चंपावत:नदी से खेतों में हो रहें भू-कटाव का डीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण हरसंभव सहायता का भरोसा

चंपावत:स्मैक तस्करों को अदालत ने सुनाई दो-दो वर्ष कठोर कारावास की सजा। 25/ 25 रुपए का लगाया अर्थ दंड

चंपावत:जल संस्थान डिप्लोमा इंजीनियर संघ के चुनाव निर्विरोध संपन्न, पवन बिष्ट बने अध्यक्ष।

लोहाघाट:रोज 16 किलोमीटर पैदल चल स्कूल पहुंचते हैं सुल्ला /पासम के छात्र मुख्यमंत्री से की स्कूल वाहन की मांग।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:रीठा साहिब मे गुलदार की खाल के साथ युवक गिरफ्तार। वन विभाग व पुलिस की कार्यवाही।

Laxman Singh Bisht

Sat, Apr 18, 2026

रीठा साहिब मे गुलदार की खाल के साथ युवक गिरफ्तार। वन विभाग व पुलिस की कार्यवाही।

120 सेंटीमीटर लंबी गुलदार की खाल को बेचने लोहाघाट ला रहा था आरोपी।

एसडीओ वन विभाग नेहा चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया वन्यजीव तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए आज 18 अप्रैल को एसओजी, पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने जनपद चम्पावत के रीठा साहिब क्षेत्र से एक युवक को गुलदार की खाल के साथ गिरफ्तार किया है। भिंगराडा वन क्षेत्र अन्तर्गत चैड़ामेहता लीसा डिपो के समीप थाना रीठा साहिब अन्तर्गत एसओजी, पुलिस व वन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा चैकिंग अभियान चलाया जा रहा था। एसडीओ वन विभाग नेहा चौधरी ने बताया चैकिंग के दौरान अभियुक्त दीपक सिंह बोहरा (28 वर्ष) ग्राम गागरी, पो0 चैड़ामेहता रीठा साहिब चम्पावत के पास से गुलदार की खाल बरामद हुई। बरामद खाल की लम्बाई 120 सेमी0 है। आरोपी खाल को बेचने लोहाघाट ले जा रहा था। वन क्षेत्राधिकारी भिंगराडा द्वारा बताया गया कि नियमानुसार खाल को मौके पर ही सील किया गया और अभियुक्त के विरुद्ध यथा संशोधित वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया गया है।

जरूरी खबरें