Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत :डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने शासन से की संवाद की अपील: मांगों पर 1 सितंबर से करेंगे सांकेतिक विरोध

लोहाघाट:5 किलोमीटर चलने के बाद हांफी रोडवेज बस 26 यात्री रहे परेशान। बदहाल हालत में लोहाघाट डिपो

लोहाघाट:पासम जूनियर विद्यालय का हाईस्कूल में उच्चीकरण, नरेश जोशी की पहल और ग्राम प्रधान के प्रयास रंग लाए।

चंपावत :गल्लागाँव की प्रियांशी ने पुणे में आयोजित राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता गोल्ड

दून:प्रदेशभर की सड़कों को दुरुस्त करने के संबंध में कैबिनेट बैठक में हुआ विस्तृत विचार-विमर्श

सूचना

: चंपावत:बनबसा पुलिस ने चोरी के समान के साथ पकड़ा चोर

Laxman Singh Bisht

Tue, Feb 13, 2024
बनबसा पुलिस ने चोरी के समान के साथ पकड़ा चोर दिनांक 30/01/2024 को हरपाल सिंह, पुत्र स्वर्गीय सरवन सिंह, ठेकेदार आर्मी कैंट बनबसा, ने थाना बनबसा में एक लिखित तहरीर दी कि, उनका आर्मी कैंट में पुराने आवासीय परिसरों के मरम्मत का काम चल रहा है । निर्माण कार्य के लिए लाया गया सामान उनके द्वारा एक कक्ष में रखा गया था। जो विगत कुछ समय से चोरी हो रहा है । जिस संबंध में थाना बनबसा में मुकदमा *FIR NO. 14 / 2024 धारा 380 IPC बनाम अज्ञात* पंजीकृत है। जिस पर बनबसा पुलिस द्वारा लगातार सुरागरसी पतारसी रखते हुए आज दिनांक 12.2.2024 को एक व्यक्ति अरुण पुत्र प्रेमपाल उम्र 22 वर्ष निवासी आर्मी कैंट बनबसा को मुखबिर की सूचना पर चोरी के समान के साथ पकड़कर, गिरफ्तार किया है। अभियुक्त द्वारा बताया गया कि आर्मी कैंट के अंदर साफ सफाई का काम करते हैं। उसने पिछले तीन-चार महीने में छोटे-छोटे सामान की चोरी कर उसे अपने खर्च चलाने के लिए नेपाल में बेच दिया है।आज भी सामान लेकर वहीं जा रहा था। *गिरफ्तारी /बरामदगी पुलिस टीम** 01-S.I. ललित पांडेय (प्रभारी चौकी शारदा बैराज) 02-हेड कांस्टेबल संजय शर्मा 03-हेड कांस्टेबल जगबीर सिंह *बरामदा माल विवरण* 01- तीन अदद *पी ट्रैप* बिल्डिंग मटेरियल कास्ट आयरन । 02- एक अदद *बैंड* , बिल्डिंग मटेरियल कास्ट आयरन । 03- दो अदद *नहानी ट्रैप* बिल्डिंग मटेरियल कास्ट आयरन।

विज्ञापन

जरूरी खबरें