Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:पासम जूनियर विद्यालय का हाईस्कूल में उच्चीकरण, नरेश जोशी की पहल और ग्राम प्रधान के प्रयास रंग लाए।

चंपावत :गल्लागाँव की प्रियांशी ने पुणे में आयोजित राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता गोल्ड

दून:प्रदेशभर की सड़कों को दुरुस्त करने के संबंध में कैबिनेट बैठक में हुआ विस्तृत विचार-विमर्श

दून :वन डिस्ट्रिक्ट वन फेस्टिवल एवं निर्यात संवर्धन को लेकर मुख्य सचिव ने ली जिलाधिकारियों के साथ बैठक

नैनीताल: बिना अनुमति डीएम की कॉल रिकॉर्डिंग कर सार्वजनिक करने पर पोर्टल संपादक को जारी किया कारण बताओ नोटिस

सूचना

: चंपावत:बिना पंजीकरण के चल रहा चंपावत जिला बार संघ/ अधिवक्ताओं ने बार संघ संरक्षक को दिया ज्ञापन रजिस्ट्रेशन कराने की मांग

Laxman Singh Bisht

Tue, Mar 18, 2025
बिना पंजीकरण के चल रहा चंपावत जिला बार संघ/ अधिवक्ताओं ने बार संघ संरक्षक को दिया ज्ञापन रजिस्ट्रेशन कराने की मांग जिला बार संघ चंपावत का विगत कई वर्षों से पंजीकरण रिन्यूअल नहीं हुआ जिसके चलते अधिवक्ताओं को कई दिक्कतो का सामना करना पड़ रहा है मंगलवार को जिला न्यायालय के अधिवक्ताओं ने पूर्व जिला बार संघ सचिव प्रहलाद सिंह पाटनी के नेतृत्व में निर्वाचन अधिकारी/ संरक्षक जिला बार संघ चंपावत विद्याधर जोशी को ज्ञापन दिया अधिवक्ताओं ने कहा कई वर्षों से बार संघ चंपावत के पंजीकरण का रिनुअल ना होने के कारण जिला बारसंघ चंपावत विधिवत एवं सुचारु तरीके से अपने दायित्वों का निर्वहन करने में असमर्थ रहा है जिससे जिला बार संघ चंपावत के अधिवक्ताओं एवं उनके परिजनों को मिलने वाले अधिकारों से भी वंचित रहना पड़ रहा है । वरिष्ठ अधिवक्ता प्रहलाद सिंह पाटनी ने कहा वह पूर्व में जिला बारसंघ चंपावत के सचिव रहे हैं । ऑनलाइन पोर्टल में आज भी वह बतौर सचिव दर्ज हैं एवं जो भी जिला बार संघ चंपावत को लेकर पत्राचार हो रहे हैं वह भी उन्हीं से हो रहे हैं जिससे उनको काफी असुविधा हो रही है वरिष्ठ अधिवक्ता प्रहलाद पाटनी एवं जिला बार संघ चंपावत के अधिवक्ताओं ने बार संघ संरक्षक से मांग करते हुए कहा कि जल्द से जल्द जिला बार संघ चंपावत के अधिवक्ताओं की आम सभा बुलाकर निम्न बिंदुओं पर चर्चा की जाए कि जिला बार संघ चंपावत का रजिस्ट्रेशन रिन्यूअल कब से नहीं हुआ है और किन कारणों से नहीं हुआ है। मौजूदा समय में जिला बार संघ चंपावत का रजिस्ट्रेशन रिन्यूअल होने में क्या-क्या दिक्कत आ रही हैं जिला बार संघ चंपावत का रजिस्ट्रेशन रिन्यूअल किस तरीके से किया जा सकता है जिससे कि भविष्य में जिला बारसंघ चंपावत विधिवत एवं सुचारु रूप से अपना कार्य एवं दायित्वो का निर्वहन कर सके । भविष्य में जिला बारसंघ चंपावत का चुनाव कब करावाया जाए जिससे की विधिवत एवं लोकतांत्रिक तरीके से जिला बारसंघ चंपावत की कार्यकारिणी का गठन हो सके

विज्ञापन

जरूरी खबरें