Monday 24th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:जनता मिलन में जिलाधिकारी ने फरियादियों की सुनी समस्याएं

बाराकोट:चामी आषाढी मेले का जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया शुभारंभ। निकली भव्य कलश यात्रा।

चंपावत:रीठा साहिब पुलिस की बड़ी कार्यवाही चोरी की 02 मोटरसाइकिलों सहित 02 गिरफ्तार

लोहाघाट:मांगों को लेकर महाविद्यालय की छत में चढ़े छात्र संघ पदाधिकारी। प्रशासन व पुलिस की टीम मौके पर।

लोहाघाट:महाविद्यालय व छात्रों की समस्या को लेकर भूख हड़ताल पर बैठी एबीवीपी व एनएसयूआई।

सूचना

: चंपावत:एजुकेशनल मिनिस्ट्रियल ऑफिसर्स एसोसिएशन (उत्तराखंड )चंपावत शाखा का दिवार्षिक अधिवेशन हुआ सम्पन्न जिलेभर से पदाधिकारियों ने किया प्रतिभाग

Laxman Singh Bisht

Fri, Aug 9, 2024
एजुकेशनल मिनिस्ट्रियल ऑफिसर्स एसोसिएशन (उत्तराखंड )चंपावत शाखा का दिवार्षिक अधिवेशन हुआ सम्पन्न जिलेभर से पदाधिकारियों ने किया प्रतिभाग चंपावत जिला मुख्यालय के ऑडिटोरियम हॉल में एजुकेशनल मिनिस्ट्रियल ऑफिसर्स एसोसिएशन की चंपावत शाखा का द्विवर्षीय अधिवेशन संपन्न हो गया है। इस दौरान जनपद के सभी मिनिस्ट्रियल कर्मचारियों ने कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए अपनी- अपनी समस्याओं को कार्यकारिणी के सम्मुख रखा। इस दौरान अधिवेशन में 15 सूत्रीय मांगों को लेकर मांग पत्र मुख्य शिक्षा अधिकारी को दिया गया शुक्रवार को ऑडिटोरियम हॉल में एजुकेशनल मिनिस्ट्रियल ऑफिसर्स एसोसिएशन चंपावत शाखा अध्यक्ष मिंटू सिंह राणा की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य शिक्षा अधिकारी मेहरबान सिंह बिष्ट व बेसिक शिक्षा अधिकारी पी एस जंगपांगी ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान नई कार्यकारणी का गठन किया गया। अधिवेशन के दौरान कर्मचारियों ने लंबे समय से चल रही अपनी विभिन्न मांगों को जल्द पूरा करने की आवाज उठाई। इस दौरान मुख्य शिक्षा अधिकारी को मांग पत्र सौंपते हुए मिनिस्टर कर्मचारियों ने कार्मिकों की नियुक्ति हेतु शैक्षिक योग्यता स्नातक किए जाने, प्रशासनिक अधिकारियों को विभागीय पदोन्नति का लाभ देने, चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी संवर्ग सेवा से पदोन्नति होने के पश्चात मिनिस्टीरियल संवर्ग में नियुक्ति दिए जाने, समग्र शिक्षा से आच्छादित राजकीय माध्यमिक विद्यालय में कार्मिकों के पद सृजन किए जाने, जनपद के समस्त उप शिक्षा अधिकारी कार्यालय में 6 पदों को सृजित करने के स्थान पर 10 पद सृजित करने, विद्यालयी शिक्षा विभाग के अंतर्गत समस्त कार्यालय में मिनिस्ट्रियल संवर्ग के समस्त रिक्त पदों पर तत्काल तैनाती दिए जाने सहित 15 सूत्री मांग पत्र सौंप कर जल्द कार्रवाई करने की बात कही। इस मौके पर प्रांतीय महामंत्री सावर सिंह, मंडलीय अध्यक्ष पुष्कर सिंह, हरजीत सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष भैरव दत्त भट्ट, प्रमोद कुमार टम्टा, जीवन चंद्र ओली, महिला उपाध्यक्ष मंजू गोस्वामी, राघवेंद्र यादव, कोषाध्यक्ष संजय कुमार, मालविका पंत, दिनेश नाथ, गोस्वामी, जितेंद्र कुमार, ललित मोहन पांडे, बंशीधर थ्वाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें