Thursday 5th of March 2026

ब्रेकिंग

टनकपुर:पूर्णागिरी मेले की अस्थायी दुकानों को लेकर विरोध एनएचपीसी जीएम ऋषि रंजन का पुतला दहन।

चंपावत:देवभूमि की अस्मिता से खिलवाड़ कतई बर्दाश्त नहीं : सुरेश जोशी

चंपावत:छतार में वेदांती होली का उल्लास, जिलाधिकारी मनीष कुमार ने की सहभागिता

चंपावत:डीएफओ विहीन आदर्श चंपावत में बनाग्नि से कैसे निपटेगा वन विभाग।

नानकमत्ता:उत्तराखण्ड की प्रसिद्ध लोकगायिका रिंकू राणा का सड़क दुर्घटना में निधन। सीएम ने जतायादुख

: चंपावत:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्चुअल कार्यक्रम में चंपावत मे मंत्रियों व अधिकारियों को बांटा गया एक्सपायरी पानी। मामले का पता चलने पर डीएम ने अधिकारियों को लगाई लताड़।

Laxman Singh Bisht

Thu, Mar 7, 2024
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्चुअल कार्यक्रम में चंपावत मे मंत्रियों व अधिकारियों को बटा एक्सपायरी पानी। डीएम ने अधिकारियों को लगाई लताड़। चंपावत जिला मुख्यालय के चाय बागान में स्वदेश दर्शन कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्चुअल कार्यक्रम में सांसद अजय भट्ट ,खेल मंत्री रेखा आर्य भी मौजूद थी लेकिन इस कार्यक्रम में पर्यटन विभाग की बड़ी लापरवाही सामने नजर आई पर्यटन विभाग की ओर से मंत्रियों एवं अधिकारियों व जनता को जिन पानी की बोतलों का वितरण किया गया। वह पेयजल 12 फरवरी 2024 को ही एक्सपायर हो गया था। इसकी सूचना तब हुई जब जिलाधिकारी नवनीत पाण्डे को पानी बोतल दी गई और उन्होंने इसे देखा। लेकिन विभाग की ओर से तब तक सारा पानी मंत्रियों ,अधिकारियों और जनता को पिला दिया गया था। उसके बाद डीएम ने अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कहा की इतने बड़े कार्यक्रम में विभाग की ओर से इतनी बड़ी लापरवाही कैसे हुई मालूम हो पर्यटन विभाग की ओर से स्वदेश दर्शन योजना के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअली शुभारंभ किया। लेकिन देश के प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में इस तरह की चूक होना अपने आप में अधिकारियों की कार्य प्रणाली पर सवाल खड़े करता है। इस दौरान कार्यक्रम में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट सहित प्रभारी मंत्री रेखा आर्य ने भी कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया और इस पानी का प्रयोग किया गया

जरूरी खबरें