Monday 24th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:मुख्यमंत्री ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से किया वर्चुअल संवाद, सुनीं सफलता की कहानियां

चंपावत:देवीधुरा मेले में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 04 खाद्य पदार्थों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए

बाराकोट:तड़ाग मे नवनिर्मित महादेव मंदिर में पूर्ण विधि विधान से की गई प्राण प्रतिष्ठा।निकली भव्य कलश यात्रा।

चंपावत:वरिष्ठ कोषाधिकारी सीमा बंगवाल के स्थानांतरण पर सह कर्मियों ने दी भावभीनी विदाई ।

लोहाघाट:भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत के आश्वासन पर महाविद्यालय की छत से उतरे एबीवीपी व छात्र संघ नेता।

सूचना

: चंपावत:मित्र पुलिस पर झूठे शराब के मामले में फंसाने का लगा आरोप- ग्रामीणों ने एसपी को ज्ञापन सौंप उचित कारवाही की मांग एसपी ने दिए जांच के आदेश

Laxman Singh Bisht

Wed, Jan 1, 2025
मित्र पुलिस पर झूठे शराब के मामले में फंसाने का लगा आरोप- ग्रामीणों ने एसपी को ज्ञापन सौंप उचित कारवाही की मांग एसपी ने दिए जांच के आदेश चंपावत जिले के मथियाबांज निवासी एक ग्रामीण ने बुड़म चौकी पुलिस पर झूठी कार्रवाई कर मानसिक रूप से परेशान करने का आरोप लगाया है। ग्रामीण सुनील चंद्र ने एसपी चंपावत अजय गणपति को ज्ञापन देकर कहा कि उनके बड़े भाई श्याम दत्त की दुकान में पुलिस ने चेकिंग की लेकिन पुलिस को वहां कुछ भी नहीं मिला। पुलिस कर्मियों ने दुकान के बाहर रद्दी कांच की बोतलें उठाकर उन्हें चौकी चलने को कहा। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा रास्ते में जंगल मे पुलिस कर्मियों ने उनके बड़े भाई को डरा धमका कर एक शराब की कैन उन्हें थमा दी तथा अगले दिन झूठी वाहवाही लूटने के लिए शराब पकड़ने की झूठी खबर प्रकाशित करवा दी। घटना से उनका पूरा परिवार मानसिक रूप से परेशान है। उन्होंने कहा कहा एक और मित्र पुलिस को जनता अपना हितैषी मानती हैं वंही दूसरी ओर पुलिस के कुछ अधिकारी अपने नंबर बढ़ाने के लिए लोगों को बेवजह झूठे मुकदमों में फंसा रहे हैं। उन्होंने एसपी चंपावत से मामले की जांच कर दोषी पुलिस कर्मियों पर कार्यवाही की मांग की है। मामले में एसपी चंपावत ने गंभीरता से संज्ञान लेते हुए सीओ चंपावत वंदना वर्मा को मामले की जांच करने के आदेश दे दिए है जांच के बाद जल्द मामले का खुलासा होगा पर इस प्रकार के आरोप मित्र पुलिस की साख पर बट्टा लगाते हुए नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

जरूरी खबरें