Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

रुड़की:रक्षाबंधन से पहले दो बहनों की हत्या करने वाला भाई गिरफ्तार डबल मर्डर का खुलासा

चंपावत :डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने शासन से की संवाद की अपील: मांगों पर 1 सितंबर से करेंगे सांकेतिक विरोध

लोहाघाट:5 किलोमीटर चलने के बाद हांफी रोडवेज बस 26 यात्री रहे परेशान। बदहाल हालत में लोहाघाट डिपो

लोहाघाट:पासम जूनियर विद्यालय का हाईस्कूल में उच्चीकरण, नरेश जोशी की पहल और ग्राम प्रधान के प्रयास रंग लाए।

चंपावत :गल्लागाँव की प्रियांशी ने पुणे में आयोजित राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता गोल्ड

सूचना

: चंपावत:नाबालिग बहन के साथ दुष्कर्म के आरोपी कलयुगी भाई को पुलिस ने हरियाणा से किया गिरफ्तार

Laxman Singh Bisht

Thu, Feb 1, 2024
नाबालिग बहन के साथ दुष्कर्म के आरोपी भाई को पुलिस ने हरियाणा से किया गिरफ्तार   चंपावत जिले के एक गांव में कलयुगी बड़े भाई के द्वारा अपनी नाबालिग बहन से जबरन दुष्कर्म कर उसे गर्भवती बनाने का मामला सामने आया था जिसके बाद नाबालिग बहन ने एक शिशु को जन्म दिया था इसके बाद नाबालिग के पिता के द्वारा अपने कलयुगी पुत्र के खिलाफ कोतवाली चंपावत में दिनांक 29/ 1/ 2024 को तहरीर देते हुए बताया की उसकी नाबालिग पुत्री के साथ अभियुक्त द्वारा जबरन शारीरिक संबंध बनाए जिससे उसकी पुत्री गर्भवती हो गई व उसके द्वारा दिनांक 29/1/ 2024 को एक नवजात शिशु को जन्म दिया गया। तथा अभियुक्त काफी समय से घर से फरार है तहरीर पर कोतवाली चंपावत पुलिस ने आरोपी भाई के खिलाफ धारा 376/ 506 भादवी वह 5 /6 पोक्सो अधिनियम पंजीकृत किया गया। अपराध की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय चंपावत के आदेश पर अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित की गई जिनके द्वारा अभियुक्त के घर, व संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई। सर्विलांस सेल आदि की मदद से अभियुक्त को 30/ 1 /2024 को हरियाणा के रोहतक क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। जिसे आज माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहां से न्यायालय द्वारा अभियुक्त को 14 दिन की न्यायिक हिरासत मे दिया गया। गिरफ्तारी टीम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली चंपावत योगेश उपाध्याय, उपनिरीक्षक निर्मल सिंह लटवाल, उप निरीक्षक पिंकी धामी, हेड कांस्टेबल विकार अहमद व कांस्टेबल गिरीश भट्ट सर्विलेंस सेल टनकपुर मौजूद रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें