Saturday 4th of July 2026

ब्रेकिंग

पांच साल बेमिसाल:स्थिर नेतृत्व और नई कार्यसंस्कृति का प्रतीक बनी धामी सरकार। धामी सरकार के 5 साल पूरे

देहरादून में शराब की दुकान के बाहर चली गोली एक व्यक्ति घायल अस्पताल में भर्ती

लोहाघाट:वन महोत्सव के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने तहसील परिसर में किया पौधरोपण

बाराकोट मे 4 जुलाई से 6 जुलाई तक लगेगा स्वास्थ्य शिविर

चंपावत:सहकारिता सप्ताह के तहत बहुउद्देशी साधन सहकारी समिति की वार्षिक बैठक।

सूचना

: चंपावत:नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोपी को रीठा पुलिस ने तत्काल किया गिरफ्तार 

Laxman Singh Bisht

Sun, Nov 3, 2024
नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोपी को रीठा पुलिस ने  किया गिरफ्तार   आज 3 नवंबर को नाबालिग पीड़िता के चाचा द्वारा थाना रीठा साहिब में तहरीर दी गई की उनके पड़ोसी अभियुक्त त्रिलोक सिंह बोहरा पुत्र जगदीश सिंह निवासी रीठा साहिब द्वारा कल 02 नवंबर की रात्रि उनके घर में घुसकर उनकी नाबालिग भतीजी के साथ छेड़छाड़ की गई विरोध करने पर उसकी माँ के साथ मारपीट करते हुए गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी गई तहरीर के आधार पर थाना रीठा साहिब में पुलिस ने धारा 74/ 115/ 351/352/ 333 BNS वह 7/8 पोस्को एक्ट बनाम त्रिलोक सिंह बोहरा का अभियोग पंजीकृत किया गया. विवेचना क्षेत्राधिकारी चंपावत के आदेश अनुसार एएसआई साबिया अंसारी को सौंपी गई घटना में अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी व प्रभावी कार्यवाही करने हेतु पुलिस अधीक्षक चंपावत व क्षेत्राधिकार चंपावत द्वारा थानाध्यक्ष रीठा साहिब को निर्देश दिए गए थानाध्यक्ष रीठा साहिब कमलेश भट्ट के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल अभियुक्त त्रिलोक सिंह बोहरा को आज दिनांक 3 नवंबर को गिरफ्तार किया एस ओ कमलेश भट्ट ने बताया अभियुक्त को रिमांड हेतु न्यायालय पेश किया जा रहा है पुलिस टीम मे थानाध्यक्ष कमलेश भट्ट , एएसआई कुंदन सिंह बोरा ,एएसआई साबिया अंसारी, हेड कांस्टेबल राजेंद्र प्रसाद,कांस्टेबल सत्येंद्र सिंह,कांस्टेबल ,मनोज कुमार शामिल रहे

जरूरी खबरें