Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

रुड़की:रक्षाबंधन से पहले दो बहनों की हत्या करने वाला भाई गिरफ्तार डबल मर्डर का खुलासा

चंपावत :डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने शासन से की संवाद की अपील: मांगों पर 1 सितंबर से करेंगे सांकेतिक विरोध

लोहाघाट:5 किलोमीटर चलने के बाद हांफी रोडवेज बस 26 यात्री रहे परेशान। बदहाल हालत में लोहाघाट डिपो

लोहाघाट:पासम जूनियर विद्यालय का हाईस्कूल में उच्चीकरण, नरेश जोशी की पहल और ग्राम प्रधान के प्रयास रंग लाए।

चंपावत :गल्लागाँव की प्रियांशी ने पुणे में आयोजित राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता गोल्ड

सूचना

: चंपावत:पाटी को मिला नगर पंचायत का दर्जा कैबिनेट ने लिया फैसला

Laxman Singh Bisht

Sat, Feb 3, 2024
पाटी को मिला नगर पंचायत का दर्जा कैबिनेट ने लिया फैसला चंपावत जिले के पाटी क्षेत्र के लोगों के लिए शनिवार का दिन काफी शुभ रहा लंबे समय से पाटी को नगर पंचायत बनाने की पाटी वासी मांग कर रहे थे पाटी वासियों की यह मुराद शनिवार को पूरी हो गई है कैबिनेट ने पाटी को नगर पंचायत बनाने की मंजूरी दे दी है इसके अलावा कैबिनेट द्वारा कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए   01-स्थानीय फसल प्रोत्साहन कार्यक्रम के अन्तर्गत कलस्टर में समूहों के माध्यम से परंपरागत फसलों के सत्यापित बीज का उत्पादन एवं वितरण के संबंध में।   02-उत्तराखण्ड घुडसवार पुलिस सेवा संसोधन नियमावली 2024 को मंजूरी।   03-उत्तराखण्ड अधीनस्थ सिविल न्यायालय लिपिक वर्गीय सेवा नियमावली 2007 में संसोधन।   04-जनपद चंपावत के तहसील पाटी को नगर पंचायत बनाये जाने का निर्णय।   05-नगर पालिका खटीमा के सीमा विस्तार का निर्णय।   06-ग्रामीण पेयजल योजना संचालन एवं रख रखाव नियमावली 2024 को मंजूरी।   07-उत्तराखण्ड ऑन डिमांड ठेका गाडी द्वारा परिवहन संसोधन नियमावली 2024।   08-उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग का 22वां प्रतिवेदन विधान सभा के पटल पर रखे जाने को मंजूरी।   09-उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के संयुक्त वार्षिक प्रतिवेदन 2018-19 से 2022-23 तक को विधान सभा पटल पर रखे जाने की मंजूरी।   10-मंडी परिषद की निर्धारित लागत सीमा को बढाये जाने के संबंध में निर्णय।   11-सहसपुर स्किल हब में विभिन्न 05 सेक्टरों की ट्रेनिंग एरिया एवं आई.टी.आई. बाजपुर में सेन्टर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना का निर्णय।   12-उत्तराखण्ड फिल्म नीति-2024 को मंजूरी।

विज्ञापन

जरूरी खबरें