Sunday 28th of June 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:29 जून को मुख्यमंत्री का चंपावत दौरा जिला चिकित्सालय में एमआरआई मशीन का करेंगे लोकार्पण

सजग इंडिया के अध्यक्ष ललित जोशी को मिला भारत सरकार का ‘नशा मुक्त मित्र अवार्ड 2026

चंपावत:डीएम के निर्देश पर जिले के शिक्षण संस्थानों, अस्पतालों, होटलों और मॉल का होगा फायर सेफ्टी ऑडिट

चंपावत:खेतीखान में पर्यटन विकास हेतु धनराशि को अन्यत्र स्थानांतरित करने पर नाराजगी।

चंपावत:भूतपूर्व सैनिकों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर हो समाधान : डीएम

सूचना

: चंपावत:टनकपुर चंपावत एनएच बंद होने से फिर से रुकी वाहनों की रफ्तार सैकड़ो वाहन यात्री फसे यात्रियों में आक्रोश जी का जंजाल बनी ऑल वेदर सड़क

Laxman Singh Bisht

Thu, Jul 18, 2024
टनकपुर चंपावत एनएच बंद होने से फिर से रुकी वाहनों की रफ्तार सैकड़ो वाहन यात्री फसे यात्रियों में आक्रोश जी का जंजाल बनी ऑल वेदर सड़क टनकपुर पिथौरागढ़ जिले की लाइफ लाइन माने जाने वाली टनकपुर पिथौरागढ़ ऑल वेदर सड़क एक बार फिर से चंपावत जिले में जगह-जगह बंद हो गई है एनएच बंद होने से सैकड़ो वाहन/ यात्री रास्ते में फंस गए हैं कई वाहनों /यात्रियों को टनकपुर में रोका गया है यात्रियों में छोटे छोटे बच्चे व महिलाए भी शामिल हैं लगातार ऑल वेदर सड़क बंद रहने से रास्ते में फसे यात्रियों को भीषण गर्मी में काफी ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ा है जिस कारण यात्रियों में काफी आक्रोश है यात्रियों ने कहा कल रात से वे लोग फंसे पड़े हैं जिस कारण भीषण गर्मी में उन्हें कई परेशानियां उठानी पड़ रही तथा कई यात्रियों के पास खर्च की भी कमी है यात्रियों का कहना है अरबो रुपए की लागत से बनी आल वेदर सड़क लगातार बंद चल रही है जो कि काफी गंभीर मामला है यात्रियों ने प्रशासन से जल्द से जल्द ऑल वेदर सड़क को खोलने की मांग की है वहीं प्रशासन के द्वारा एनएच को खोलने के प्रयास जारी है कई जगह एनएच खोला जा चुका है अभी भी न को पूरी तरह खुलने में 2 से 3 घंटे लग सकते हैं मालूम हो बुधवार को भी एनएच पूरे दिन बंद रहा जिसे शाम 5:00 बजे के लगभग खोला गया था लेकिन रात में हुई बारिश से आल वेदर सड़क एक बार फिर से जगह-जगह बंद हो गई है घंटो से यात्री रास्ते में फंसे पड़े हैं कुल मिलाकर ऑल वेदर सड़क लोगों के लिए जी का जंजाल बन चुकी है      

जरूरी खबरें