Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:पासम जूनियर विद्यालय का हाईस्कूल में उच्चीकरण, नरेश जोशी की पहल और ग्राम प्रधान के प्रयास रंग लाए।

चंपावत :गल्लागाँव की प्रियांशी ने पुणे में आयोजित राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता गोल्ड

दून:प्रदेशभर की सड़कों को दुरुस्त करने के संबंध में कैबिनेट बैठक में हुआ विस्तृत विचार-विमर्श

दून :वन डिस्ट्रिक्ट वन फेस्टिवल एवं निर्यात संवर्धन को लेकर मुख्य सचिव ने ली जिलाधिकारियों के साथ बैठक

नैनीताल: बिना अनुमति डीएम की कॉल रिकॉर्डिंग कर सार्वजनिक करने पर पोर्टल संपादक को जारी किया कारण बताओ नोटिस

सूचना

: नानकमत्ता:डेरा प्रमुख बाबा तरसेम के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे मुख्यमंत्री धामी हुए भावुक

Laxman Singh Bisht

Thu, Mar 28, 2024
डेरा प्रमुख बाबा तरसेम के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे मुख्यमंत्री धामी हुए भावुक नानकमत्ता कार सेवा डेरे के प्रमुख जत्थेदार बाबा तरसेम सिंह की आज तड़के सुबह दो व्यक्तियों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दिए जाने के उपरांत अंतिम दर्शन हेतु उनके पार्थिव शरीर को नानकमत्ता डेरे में रखा गया है जहां उनके अंतिम दर्शन हेतु करने के लिए नानकमत्ता डेरा साहिब पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बाबा तरसेम सिंह के दर्शन कर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। बाबा तरसेम सिंह के अंतिम दर्शनों के समय भावुक हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नम आंखों के साथ किया डेरा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह को याद। मिल रही जानकारी के अनुसार आज दर्शन हेतु रखे जाने के उपरांत कल सुबह बाबा तरसेम सिंह को डेरे के रीति-रिवाज के अनुसार अंतिम विदाई दी जाएगी। मीडिया को जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि बाबा तरसेम सिंह का इस क्षेत्र के विकास में बहुत बड़ा योगदान रहा है उनके द्वारा आने को स्वयं से भी संस्थाओं का संचालन किया जाता रहा है इस घटना को हम पूरी गंभीरता से लेते हुए कार्यवाही की जा रही हैं दोषियों को किसी भी हाल में बक्शा नहीं जाएगा उनको उनके अपराध की कड़ी सजा जरूर मिलेगी।

विज्ञापन

जरूरी खबरें