Monday 24th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:जनता मिलन में जिलाधिकारी ने फरियादियों की सुनी समस्याएं

बाराकोट:चामी आषाढी मेले का जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया शुभारंभ। निकली भव्य कलश यात्रा।

चंपावत:रीठा साहिब पुलिस की बड़ी कार्यवाही चोरी की 02 मोटरसाइकिलों सहित 02 गिरफ्तार

लोहाघाट:मांगों को लेकर महाविद्यालय की छत में चढ़े छात्र संघ पदाधिकारी। प्रशासन व पुलिस की टीम मौके पर।

लोहाघाट:महाविद्यालय व छात्रों की समस्या को लेकर भूख हड़ताल पर बैठी एबीवीपी व एनएसयूआई।

सूचना

: चंपावत:प्रादेशिक सेना भर्ती में जा रहे युवाओं के लिए समुचित परिवहन व्यवस्था करने के मुख्यमंत्री ने परिवहन सचिव को दिए आदेश दुर्घटना में घायल युवाओं का जाना हाल-चाल

Laxman Singh Bisht

Mon, Nov 18, 2024
प्रादेशिक सेना भर्ती में जा रहे युवाओं के लिए समुचित परिवहन व्यवस्था करने के मुख्यमंत्री ने परिवहन सचिव को दिए आदेश दुर्घटना में घायल युवाओं का जाना हाल-चाल जनपद पिथौरागढ़ में हो रही प्रादेशिक सेना भर्ती में शामिल होने देश के विभिन्न प्रांतो से हजारों युवा टनकपुर होते हुए पिथौरागढ़ पहुँच रहें है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बसो की कमी के चलते युवाओं को हो रही दिक्कतों का संज्ञान लेते हुए परिवहन सचिव को युवाओं के आवागमन हेतु परिवहन व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था सुचारु करने हेतु निर्देशित किया गया है। तथा लोहाघाट में ईको कार दुर्घटना मे घायल हुए सेना भर्ती में शामिल मध्य प्रदेश के युवाओं का हाल-चाल जाना वही दुर्घटना की खबर पर घायलों के बेहतर उपचार व मदद हेतु मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय चंपावत के नोडल अधिकारी केदार सिंह बृजवाल के नेतृत्व में कार्यालय की टीम, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी एवं समाजसेवियों द्वारा जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल-चाल जाना गया व हर संभव मदद की जा रही है।नोडल अधिकारी द्वारा बताया गया कि पिथौरागढ़ प्रादेशिक सेवा की भर्ती में सम्मिलित होने जा रहे युवाओं हेतु परिवहन के लगातार व्यवस्था की जा रही है, सभी लोगों को सकुशल पहुंचना ही हमारी प्राथमिकता है। युवाओं हेतु अतिरिक्त बसों एवं वाहनों की व्यवस्था की जा रही है। परीक्षा में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थियों से अपील है कि वह संयम बनाए रखें। युवाओं के लिए प्रशासन द्वारा चंपावत में रैन बसेरे की भी उचित व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें