Saturday 7th of March 2026

ब्रेकिंग

अल्मोड़ा:पार्षद मोनू साह ने रक्तदान कर बचाई प्रसूता की जान

लोहाघाट:डीएम ने रा0 पुस्तकालय एवं उप जिला चिकित्सालय का किया स्थलीय निरीक्षण

हरिद्वार:उत्तराखंड की समस्याओं को चुन चुन कर हल कर रहे हैं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी: अमित शाह

चंपावत:शीतल ठाकुर बनीं 'राइजिंग स्टार उत्तराखंड' डीएम ने किया सम्मानित

लोहाघाट:लोग भाजपा से मांग रहे हैं टिकट और मे जनता के बीच जाकर जीत का आशीर्वाद :फर्त्याल

: नानकमत्ता:बाबा तरसेम सिंह के अंतिम भोग में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

Laxman Singh Bisht

Sat, Apr 6, 2024
बाबा तरसेम सिंह के अंतिम भोग में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नानकमत्ता कार सेवा डेरा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह के अंतिम भोग अरदास में शामिल होने नानकमत्ता डेरा पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। डेरा साहिब पहुंचने पर सर्वप्रथम मुख्यमंत्री धामी ने स्वर्गीय बाबा तरसेम सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए साथ ही डेरा साहिब में पाठ के लिए रखे गए ग्रंथ साहिब के आगे भी शीश नवाया। ज्ञात हो कि बीती 28 मार्च की सुबह बाबा तरसेम सिंह को उनके ही डेरे के प्रांगण में दो व्यक्तियों द्वारा गोली मार कर उनकी हत्या कर दी गई थी। इस मामले में अब तक पुलिस द्वारा चार षड्यंत्रकारीयों को गिरफ्तार भी किया जा चुका है साथ ही घटना को अंजाम देने वाले शूटरों की तलाश जोर-शोर पर जारी है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि बाबा जी किसी के कार्य के लिए मना नहीं करते थे जिसकी पहुंच कहीं भी नहीं होती थी वह बाबा जी तक पहुंच सकता था उनका इस तरह से जाना क्षेत्र के लोगों के लिए बहुत बड़ी क्षति है हमारा प्रयास रहेगा कि हम उनके कार्यों को आगे बढ़ाने के साथ ध्यान रखें कि आगे इस तरह की दुखद घटनाओं की पूर्णावर्ती ना हो कानून अपना काम कर रहा है और जल्द ही सभी अपराधी कानून की गिरफ्त में होंगे। मुख्यमंत्री ने बताया कि रुद्रपुर रैली में शामिल हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी बाबा जी के लिए अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त की थी। बाबा जी हमेशा दूसरों की सेवा में ही लगे रहते थे हम बाबा जी की कुर्बानी को व्यर्थ नहीं जाने देंगे।

जरूरी खबरें