Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

रुड़की:रक्षाबंधन से पहले दो बहनों की हत्या करने वाला भाई गिरफ्तार डबल मर्डर का खुलासा

चंपावत :डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने शासन से की संवाद की अपील: मांगों पर 1 सितंबर से करेंगे सांकेतिक विरोध

लोहाघाट:5 किलोमीटर चलने के बाद हांफी रोडवेज बस 26 यात्री रहे परेशान। बदहाल हालत में लोहाघाट डिपो

लोहाघाट:पासम जूनियर विद्यालय का हाईस्कूल में उच्चीकरण, नरेश जोशी की पहल और ग्राम प्रधान के प्रयास रंग लाए।

चंपावत :गल्लागाँव की प्रियांशी ने पुणे में आयोजित राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता गोल्ड

सूचना

: लोहाघाट:आदर्श कॉलोनी में निवर्तमान पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा का हुआ नागरिक अभिनंदन 

Laxman Singh Bisht

Mon, Jan 29, 2024
आदर्श कॉलोनी में निवर्तमान पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा का हुआ नागरिक अभिनंदन   लोहाघाट नगर की आदर्श कॉलोनी की वर्षों से क्षतिग्रस्त सड़क का निर्माण कार्य पूर्ण होने पर आदर्श कॉलोनी के निवासियों ने खुशी जताते हुए निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए उनका नागरिक अभिनंदन किया अभिनंदन समारोह में निवर्तमान अध्यक्ष गोविंद वर्मा ने सड़क का फीता काटकर शुभारंभ किया। मालूम हो पिछले 10 सालों से सड़क में मरम्मत का कार्य नहीं हो पाया था जिस कारण आदर्श कॉलोनी वासियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। लोगों ने कहा निवर्तमान पालिका अध्यक्ष के अथक प्रयासों से बाराकोट टैक्सी स्टैंड से आदर्श कॉलोनी तक सड़क का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। जिसके लिए सभी आदर्श कॉलोनी वासी निवर्तमान पालिका अध्यक्ष को धन्यवाद देते हैं अभिनंदन समारोह में निवर्तमान सभासद भुवन बहादुर, नवीन नाथ का भी नागरिक अभिनंदन किया गया वही निवर्तमान पालिकाध्यक्ष गोविंद वर्मा ने कहा जनता मेरी ताकत है और वे जनता के सुख-दुख में हर समय जनता के साथ खड़े हैं अभिनंदन समारोह में हरीश रावत , खुशाल बोहरा ,खड़क सिंह बिष्ट,भगवान सिंह रावत ,शिवराज सिंह अधिकारी ,गोपाल लाल वर्मा ,केदार बोहरा, अरुण थापा , सेम बिष्ट ,मनोज राय, प्रदीप राय, विमलेश थापा ,मोहित बिष्ट ,ऋतिक देव आदि शामिल रहे

विज्ञापन

जरूरी खबरें