Friday 12th of June 2026

ब्रेकिंग

सीएम के आदर्श चम्पावत में विकास की नई राह पाटी व बाराकोट के 20 दूरस्थ गांवों तक पहुंचेगी सड़क सुविधा

लोहाघाट:दर्जा मंत्री मनोज कालाकोटी का पहली बार लोहाघाट पहुंचने पर हुआ जोरदार स्वागत

लोहाघाट:हाई वोल्टेज आने से एसबीआई के एटीएम में लगी आग समय रहते फायर टीम ने पाया काबू।

बाराकोट मे हंगामे दार रही क्षेत्र पंचायत बैठक छाए रहे सड़क ,बिजली ,पानी के मुद्दे।

लोहाघाट:हवन यज्ञ व भंडारे के साथ कुमाऊनी भाषा मे चल रही राम कथा का समापन।सैकड़ो लोगों ने भंडारे में प्रसाद किया

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : सीएम के आदर्श चम्पावत में विकास की नई राह पाटी व बाराकोट के 20 दूरस्थ गांवों तक पहुंचेगी सड़क सुविधा

Laxman Singh Bisht

Fri, Jun 12, 2026

सीएम के आदर्श चम्पावत में विकास की नई राह पाटी व बाराकोट के 20 दूरस्थ गांवों तक पहुंचेगी सड़क सुविधा

एनआरआईडीए भारत सरकार से प्रथम चरण की स्वीकृति प्राप्त दूरस्थ क्षेत्रों के विकास को मिलेगा नया आयाम

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा निर्देशन एवं जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार के नेतृत्व में सीमांत एवं दूरस्थ क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि प्राप्त हुई है। राष्ट्रीय ग्रामीण अवसंरचना विकास एजेंसी (NRIDA), भारत सरकार द्वारा प्रथम चरण के अंतर्गत जनपद चम्पावत के विकासखंड पाटी एवं बाराकोट के 20 दूरस्थ गांवों को सड़क संपर्क से जोड़ने हेतु स्वीकृति प्रदान की गई है।यह परियोजना लंबे समय से सड़क सुविधा से वंचित सीमांत क्षेत्रों के लोगों के लिए विकास का नया द्वार खोलेगी। सड़क संपर्क स्थापित होने से ग्रामीणों को शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, व्यापार एवं अन्य मूलभूत सेवाओं तक पहुंच सुगम होगी। साथ ही स्थानीय उत्पादों को बाजार तक पहुंचाने में आसानी होगी, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।

विकासखंड पाटी मे 16 गांवों को सड़क संपर्क से जोड़ने की कार्ययोजना तैयार की गई है, उनमें बसानजोगा, बसवारी, भिंगराड़ा, बिनवाल गांव, चौराकोट, धौंराग, कमलेख, करौली, मंगललेख, मौलानजाख, मौनकांडा, मुलाकोट, परेवा, पाटनगांव, तोलारंकुरी एवं वालिक शामिल हैं।

इसी प्रकार विकासखंड बाराकोट के बैडा बेडवाल, बलसो, बंतोली एवं काकड़ी गांवों को भी सड़क सुविधा से जोड़ने की दिशा में कार्य किया जाएगा।इन सड़कों के निर्माण से सीमांत गांवों का आवागमन सुगम होगा तथा ग्रामीणों को वर्षभर सुरक्षित एवं बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। सड़क संपर्क बढ़ने से क्षेत्र में पर्यटन, कृषि, स्वरोजगार एवं व्यापारिक गतिविधियों को भी प्रोत्साहन मिलेगा। साथ ही युवाओं एवं महिलाओं के लिए आजीविका के नए अवसर सृजित होंगे, जिससे आत्मनिर्भर गांव एवं आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड की अवधारणा को मजबूती मिलेगी।जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद के दूरस्थ एवं सीमांत क्षेत्रों को सड़क संपर्क से जोड़ना प्रशासन की प्राथमिकताओं में शामिल है। सड़क केवल आवागमन का माध्यम नहीं बल्कि विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और समृद्धि का आधार है। इन परियोजनाओं के पूर्ण होने के बाद वर्षों से सड़क सुविधा की प्रतीक्षा कर रहे ग्रामीणों को बड़ी राहत मिलेगी तथा उनके जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव आएगा।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के "आदर्श चम्पावत" विजन के अनुरूप जनपद के अंतिम छोर पर बसे प्रत्येक गांव तक विकास की किरण पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।एनआरआईडीए से प्राप्त यह स्वीकृति सीमांत क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर सिद्ध होगी।

जरूरी खबरें