Sunday 5th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:टनकपुर को रेल संपर्क की बड़ी सौगात, नांदेड एक्सप्रेस का होगा शुभारंभ

लोहाघाट:राय नगर चोड़ी में स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची टीम का कड़ा विरोध बैरंग लौटी ऊर्जा निगम की टीम।

टनकपुर:सीएम ने 65.95 करोड़ की बाढ़ सुरक्षा परियोजनाओं का किया शिलान्यास

लोहाघाट /चंपावत की बेटियों ने किया कमाल 9 बालिकाओं का महिला स्पोर्ट्स कॉलेज में हुआ चयन।

लोहाघाट:सफेद हाथी बना लाखों रुपए की लागत से लगा उप जिला चिकित्सालय का ऑक्सीजन जनरेट प्लांट। जनता के धन की बर्बादी

सूचना

: लोहाघाट:इंद्रमणि बडोनी की जयंती पर हुए रंगारंग कार्यक्रम /बच्चों ने बिखेरे लोक संस्कृति के विविध रंग।

Laxman Singh Bisht

Tue, Dec 24, 2024
इंद्रमणि बडोनी की जयंती पर हुए रंगारंग कार्यक्रम /बच्चों ने बिखेरे लोक संस्कृति के विविध रंग। लोहाघाट के राजकीय हाईस्कूल खूनाबोरा में उत्तराखंड के गांधी इंद्रमणि बडोनी की 101वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। प्रधानाचार्य खीमानंद पाण्डे की अध्यक्षता तथा प्रकाश चन्द्र उपाध्याय के संचालन में लोक संस्कृति दिवस के अवसर पर छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिसमें बच्चों ने लोक संस्कृति के विविध रंग बिखेरे। इस मौके पर संस्कृति उत्सव के अंतर्गत बच्चों को शिक्षक प्रकाश चन्द्र उपाध्याय ने इंद्रमणि बडोनी के जीवन से परिचित कराते हुए उत्तराखंड राज्य आंदोलन में उनके योगदान तथा स्थानीय लोक संस्कृति एवं झोड़ा,चांचरी,छपेली, चौफुला आदि नृत्य विधाओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की। प्रधानाचार्य श्री पाण्डे ने कहा कि लोक संस्कृति उत्सव के माध्यम से हमें अपने प्रदेश की संस्कृति एवं परंपराओं का ज्ञान होता है। इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन निरंतर होते रहने से छात्र-छात्राओं को प्रदेश की संस्कृति का ज्ञान होता है। शासन के निर्देशानुसार शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं स्थानीय वेशभूषा में आए और अपनी संस्कृति का परिचय दिया। संचालक श्री उपाध्याय, छात्रा मानसी और महिमा द्वारा संपूर्ण कार्यक्रम का संचालन स्थानीय कुमाऊंनी बोली में किया गया तथा समस्त प्रतियोगिताएं भी स्थानीय लोक भाषा में आयोजित की गई। कुमाऊनी भाषा में निबंध,चित्रकला,लोकनृत्य,लोकगीत,भाषण आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। बच्चों द्वारा झोड़ा,चांचरी आदि की शानदार प्रस्तुति दी गई,जिसने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में सुरेन्द्र लाल,कैलाश गहतोड़ी,नवीन जोशी,राजेश्वरी जुकरिया,मीरा पंत,कमला जोशी,टीका सिंह ओली,गिरीश सगटा आदि उपस्थित थे।

जरूरी खबरें