Monday 24th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:मुख्यमंत्री ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से किया वर्चुअल संवाद, सुनीं सफलता की कहानियां

चंपावत:देवीधुरा मेले में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 04 खाद्य पदार्थों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए

बाराकोट:तड़ाग मे नवनिर्मित महादेव मंदिर में पूर्ण विधि विधान से की गई प्राण प्रतिष्ठा।निकली भव्य कलश यात्रा।

चंपावत:वरिष्ठ कोषाधिकारी सीमा बंगवाल के स्थानांतरण पर सह कर्मियों ने दी भावभीनी विदाई ।

लोहाघाट:भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत के आश्वासन पर महाविद्यालय की छत से उतरे एबीवीपी व छात्र संघ नेता।

सूचना

: चंपावत: नीट और नेट पेपर लीक मामले में कांग्रेस ने मोदी सरकार का फूका पुतला

Laxman Singh Bisht

Sun, Jun 23, 2024
नीट और नेट पेपर लीक मामले में कांग्रेस ने मोदी सरकार का फूका पुतला

देश में हुए नीट और नेट पेपर लीक मामले में गहरा आक्रोश जताते हुए रविवार को चंपावत मे कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष करन माहरा के निर्देश पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष पूरन सिंह कठायत के नेतृत्व में मोटर स्टेशन चंपावत में नीट एवं नेट पेपर लीक मामले में केंद्र की मोदी सरकार का पुतला दहन किया गया। तथा मोदी सरकार की आलोचना की गई कांग्रेस जिला अध्यक्ष पूरन सिंह कठायत ने कहा मोदी सरकार में छात्र-छात्राओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है और सरकार चुपचाप तमाशा देख रही है उन्होंने पेपर लीक मामले में शामिल सभी आरोपीयो के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है उन्होंने कहा छात्र छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा पुतला दहन मे कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष मोहन सिंह अधिकारी , जिला प्रवक्ता अशोक वर्मा , प्रवक्ता महेश ढेक , नगर उपाध्यक्ष विवेकानंद जोशी , ब्लॉक अध्यक्ष प्रकाश सिंह बोहरा , जिला उपाध्यक्ष बालादत्त थ्वाल , केदार सिंह सामंत , कमल सिंह बिष्ट , रमेश चंद्र जोशी , कमल सिंह भंडारी , विवेक बोहरा , मुकेश राम , रवि कुमार आदि मौजूद रहें।

विज्ञापन

जरूरी खबरें