Monday 24th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:मुख्यमंत्री ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से किया वर्चुअल संवाद, सुनीं सफलता की कहानियां

चंपावत:देवीधुरा मेले में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 04 खाद्य पदार्थों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए

बाराकोट:तड़ाग मे नवनिर्मित महादेव मंदिर में पूर्ण विधि विधान से की गई प्राण प्रतिष्ठा।निकली भव्य कलश यात्रा।

चंपावत:वरिष्ठ कोषाधिकारी सीमा बंगवाल के स्थानांतरण पर सह कर्मियों ने दी भावभीनी विदाई ।

लोहाघाट:भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत के आश्वासन पर महाविद्यालय की छत से उतरे एबीवीपी व छात्र संघ नेता।

सूचना

: चंपावत में कांग्रेस ने खोला चुनाव कार्यालय/भाजपा के अब आ गए हैं अवशान के दिन - निर्मला दीदी 

Laxman Singh Bisht

Sat, Jan 4, 2025
चंपावत में कांग्रेस ने खोला अपना चुनाव कार्यालय। भाजपा के अब आ गए हैं अवशान के दिन - निर्मला दीदी चंपावत में कांग्रेस ने आज अपना चुनाव कार्यालय खोल दिया है। दर्जनों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में सभी ने पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में जी जान से जुटने का संकल्प लेकर उन्हें विजयी बनाने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की । मुख्य अतिथि पूर्व दर्जा राज्य मंत्री एवं उप चुनाव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का सीधा मुकाबला करने वाली तेज तर्रार महिला नेत्री निर्मला दीदी ने किया। उन्होंने कहा अब भाजपा के अवसान के दिन आ गए हैं, जिसकी शुरुआत पार्टी प्रत्याशी नीमा कठायत की भारी जीत के साथ शुरू होगी। उन्होंने दावा किया कि नीमा ऐसी प्रत्याशी है जिनमें विकास की सोच है । इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेता एडवोकेट श्याम सिंह कार्की , कमला पांगती , चम्पा अधिकारी, नरेश जोशी ,कमल भंडारी ,निर्मल तड़ागी ,मोहन सिंह अधिकारी, नीरज वर्मा, सौरभ शाह ,अशोक वर्मा ,अशोक अधिकारी ,प्रकाश सिंह बोरा ,मनीष महर ,राजेंद्र कुमार ,नीरज पांडे ,मुकेश राम, ने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में चंपावत की जनता है है, जिसका झटका 25 जनवरी को चुनाव परिणाम के रूप में भाजपा को लगने जा रहा है। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूरन कठायत ने कहा कार्यकर्ता ही कांग्रेस की बुनियाद होते हैं। हम भले ही संख्या में कम दिखाई दे रहे हैं लेकिन हर कार्यकर्ता में ऐसा जज्बा है कि वह पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में माहौल बनाने में दिन-रात एक कर रहे हैं ।

विज्ञापन

जरूरी खबरें