Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट में मेहनत की भट्टी में तपाकर बेहतर बॉक्सर तैयार कर रहे हैं कैप्टन आनंद महरा।

चंपावत:सीएम के कल प्रस्तावित धूरा दौरे की तैयारी का जिलाधिकारी ने लिया व जायजा

रुड़की:रक्षाबंधन से पहले दो बहनों की हत्या करने वाला भाई गिरफ्तार डबल मर्डर का खुलासा

चंपावत :डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने शासन से की संवाद की अपील: मांगों पर 1 सितंबर से करेंगे सांकेतिक विरोध

लोहाघाट:5 किलोमीटर चलने के बाद हांफी रोडवेज बस 26 यात्री रहे परेशान। बदहाल हालत में लोहाघाट डिपो

सूचना

: लोहाघाट:डी डी ओ चंपावत की संबद्धता समाप्त करने की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

Laxman Singh Bisht

Tue, Jan 2, 2024
डी डी ओ चंपावत की संबद्धता समाप्त करने की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन चंपावत की जिला विकास अधिकारी नलनीत घिंडियाल को शासन में संबद्ध किए जाने से गुस्साए कांग्रेस जनों ने मगंलवार को लोहाघाट के हथरंगिया चौराहे में वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता एडवोकेट भुवन चौबे के नेतृत्व में प्रदर्शन कर अपना आक्रोश व्यक्त किया प्रदर्शनकारियों का कहना था कि मुख्यमंत्री के जिले चंपावत को मॉडल जिला बनाने के लिए यहां पहले से ही अधिकारियों का पहले से ही अकाल पड़ा हुआ है ऐसी स्थिति में ग्राम्य विकास जैसे महत्वपूर्ण विभाग में जिला विकास अधिकारी को देहरादून में यू एस आर एल में संबद्ध किया गया है जिससे यहां विकास कार्य बाधित हो रहे हैं जिले में परियोजना निदेशक का पद भी खाली है कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चेतावनी देते हुए कहा यदि एक सप्ताह के अंदर जिला विकास अधिकारी की संबद्धता समाप्त कर उनके मूल तैनाती स्थान या उनके प्रतिस्थानी को तैनात नहीं किया गया तो वह राज्य सरकार का पुतला फूंक कर आक्रोश प्रकट करते रहेंगे प्रदर्शन करने में विधायक प्रतिनिधि चांद बोहरा ,नवीन जोशी, शैलेंद्र राय ,जगत सिंह ,प्रकाश महरा ,प्रदीप देव ,सुरेश जोशी ,कविराज मौनी, विक्रम सिंह ,तेज सिंह आदि कई कार्यकर्ता शामिल थे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें