Friday 10th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:यातायात कर्मी कांस्टेबल हेम महरा के ट्रांसफर पर भड़के टैक्सी चालक।

चंपावत:भाजपा प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के सहसंयोजक बने मोहित पाठक।

लोहाघाट में विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर शुरू, पहले दिन 360 मरीजों ने उठाया निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ

सीएम धामी ने रचा इतिहास एनडी तिवारी का तोड़ा रिकॉर्ड बने उत्तराखंड के सबसे लंबे कार्यकाल वाले मुख्यमंत्री

लोहाघाट:टीईटी की अनिवार्यता खत्म करने और पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षको की आक्रोश रैली

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : नहीं सुलझ पाई सचिन महरा की मौत की गुत्थी हत्या या दुर्घटना सस्पेंस बरकरार/27 मार्च की सुबह चचेरे भाई के साथ बाइक में

Laxman Singh Bisht

Sat, Mar 29, 2025

27 मार्च की सुबह चचेरे भाई के साथ बाइक में घर से निकला था सचिन।चंपावत जिले में आज उस समय सनसनी फैल गई जब पाटी ब्लॉक के पोखरी में जंगल में तीन दिन से लापता जनकांडे गांव के युवक सचिन महरा(25) का शव पड़ा मिला। ग्रामीणों के मुताबिक सचिन महरा 27 मार्च की सुबह अपने रिश्ते के चचेरे भाई रविंद्र मेहरा उर्फ रवि के साथ बाइक में गांव से निकला था उसके बाद वह लौटकर घर नहीं आया। आज 29 मार्च शनिवार की सुबह उसका शव पोखरी के जंगल में मिला है। सूत्रों के मुताबिक पोखरी निवासी महेंद्र सिंह के द्वारा युवक के शव को जंगल में पड़ा देखा उनके द्वारा ग्रामीणों को शव पड़े होने की सूचना दी गई ।सचिन के परिजनों के द्वारा पाटी थाने में गुमशुदगी दर्ज की गई थी। शव मिलने की सूचना पर पाटी पुलिस के साथ-साथ लोहाघाट पुलिस तथा जनकांडे के ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे क्योंकि शव लोहाघाट थाना क्षेत्र से बरामद हुआ था। पुलिस टीम के द्वारा भी घटनास्थल की जांच की गई ।अब घटना में सवाल यह पैदा होता है आखिर सचिन महरा पोखरी कैसे पहुंचा?और उसके साथ वहा क्या घटना घटित हुई जो उसकी मौत हो गई ।सूत्रों के मुताबिक रविंद्र मेहरा और सचिन 27 मार्च की शाम को धूनाघाट क्षेत्र के पेट्रोल पंप के सीसीटीवी कैमरे में बाइक से पोखरी की ओर जाते हुए नजर आए हैं। उसी रात रविंद्र महरा अकेले अपने घर पहुंचता है पर उसके द्वारा सचिन के परिजनों को कोई जानकारी नहीं दी जाती है कि सचिन कहां है और उसके साथ क्या हुआ। सवाल यह है कि सचिन के साथ पोखरी में ऐसा क्या हुआ जो उसकी जान चली गई ?उसकी हत्या हुई है या दुर्घटना सवाल के जवाब पुलिस तलाश कर रही है। शनिवार को लोहाघाट पुलिस ने सचिन के शव का पंचायत नामा भर लोहाघाट में पोस्टमार्टम की कार्रवाई की। पुलिस को घटना के खुलासे के लिए अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है ।सूत्रों के मुताबिक पुलिस के द्वारा रविंद्र महरा से भी पूछताछ की गई है ।पुलिस घटना का खुलासा कब करती है इसका सबको इंतजार है कि सचिन की जान दुर्घटना में गई या उसकी हत्या की गई है। घटनास्थल के पास सड़क में बाइक के टूटे हुए इंडिकेटर के टुकड़े भी पाए जाने की बात सामने आ रही है। वही मामला काफी चर्चाओ मे रहा लोग घटना को लेकर कई कयास लगा रहे है। मामले मे शाम तक परिजनों के द्वारा कोई तहरीर नहीं दी गई है।

जरूरी खबरें