Tuesday 11th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:बनलेख में सड़क दुर्घटना की सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचे जिलाधिकारी, चार घायलों का किया गया रेस्क्यू

लोहाघाट:चोमेल मे किसान सम्मान निधि के मैसेज भेज लोगों के व्हाट्सएप अकाउंट किए हैक मांगी जा रही है धनराशि

बाराकोट मे ब्लाक प्रमुख सीमा आर्य के नेतृत्व में चला स्वच्छता अभियान

लोहाघाट:13 अगस्त को लोहाघाट में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा भाजपा की हुई तैयारी बैठक।

चंपावत:बनलेख वाहन दुर्घटना के डीएम ने दिए मजिस्ट्रेटी जाँच के आदेश

सूचना

: बाराकोट :काकड़ में चल रहे शिव महापुराण में भक्तों का उमड़ा सैलाब भोले के दर पर सिर नवाने पहुंचे विधायक अधिकारी 

Laxman Singh Bisht

Sun, Jul 21, 2024
काकड़ में चल रहे शिव महापुराण में भक्तों का उमड़ा सैलाब भोले के दर पर सर नवाने पहुंचे विधायक अधिकारी बाराकोट ब्लाक की ग्राम सभा काकड़ में चल रहे 9 दिवसीय शिव महापुराण के सष्ठम दिवस में कथावाचक विकास योगी शैलेंद्र नाथ जी महाराज द्वारा शिव और शक्ति के स्वरूप पर सुंदर व्याख्या की गई,उन्होंने कहा कि समुद्र मंथन में निकले विष का पान कर समस्त बुराइयों को स्वयं में आत्मसात करने का प्रमाण प्रस्तुत किया है, शिव हर बुरी चीज के संहारक भी हैं, उन्होंने पतित पावनी गंगा को शिरोधार्य कर धरती पर जीवन का संतुलन बनाया है। आज रविवार को शिव महापुराण में क्षेत्रीय विधायक खुशाल सिंह अधिकारी भी भोले का आशीर्वाद लेने पहुंचे भी कथा श्रवण के दौरान उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों में युवाओं को बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करना चाहिए तथा समाज में व्याप्त बुराइयों जैसे धूम्रपान मद्यपान तथा जुआखोरी से बचने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिस समाज में नारी का सम्मान होता है वहां स्वयं साक्षात लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है, इसलिए हम सबको सदैव नारी शक्ति का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने शिव महापुराण के भव्य आयोजन के लिए क्षेत्र वासियों को धन्यवाद दिया कथा श्रवण हेतु बाराकोट,पम्दा,पढलती,भनार,विसाराडी,बरदाखान,ढुंगाजोशी ग्राम सभाओं से बड़ी संख्या में महिला कथा श्रवण के लिए पहुंच रही हैं, आयोजन में प्रतिदिन प्रातः मुख्य पुरोहित मनोज जोशी एवं कैलाश चौबे द्वारा पार्थिव पूजन कराया जा रहा है । आयोजन में युवक मंगल दल का करके सभी सदस्यों द्वारा शानदार सहयोग किया जा रहा है। इस दौरान नागेंद्र जोशी,राजेंद्र सिंह अधिकारी, जगदीश सिंह अधिकारी, सक्षम अधिकारी, रोहित अधिकारी,जितेंद्र अधिकारी, गणेश सिंह अधिकारी, प्रहलाद सिंह अधिकारी ,लोकमान्य सिंह अधिकारी ,शिवराज सिंह अधिकारी, प्रदीप सिंह ढेक, भवान सिंह अधिकारी ,ललित सिंह अधिकारी ,दयाल सिंह ढेक आदि उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें