Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:पासम जूनियर विद्यालय का हाईस्कूल में उच्चीकरण, नरेश जोशी की पहल और ग्राम प्रधान के प्रयास रंग लाए।

चंपावत :गल्लागाँव की प्रियांशी ने पुणे में आयोजित राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता गोल्ड

दून:प्रदेशभर की सड़कों को दुरुस्त करने के संबंध में कैबिनेट बैठक में हुआ विस्तृत विचार-विमर्श

दून :वन डिस्ट्रिक्ट वन फेस्टिवल एवं निर्यात संवर्धन को लेकर मुख्य सचिव ने ली जिलाधिकारियों के साथ बैठक

नैनीताल: बिना अनुमति डीएम की कॉल रिकॉर्डिंग कर सार्वजनिक करने पर पोर्टल संपादक को जारी किया कारण बताओ नोटिस

सूचना

: चंपावत :चुनावी मे धांधली रोकेगा cVIJIL ऐप: एक फोटो या वीडियो चुनावी गड़बड़ियों को रोकेगा, चुनाव आयोग लेगा 100 मिनट में एक्शन

Laxman Singh Bisht

Tue, Mar 19, 2024
चुनावी मे धांधली रोकेगा cVIJIL ऐप: एक फोटो या वीडियो चुनावी गड़बड़ियों को रोकेगा, चुनाव आयोग लेगा 100 मिनट में एक्शन चुनाव आयोग द्वारा लोकसभा सामान्य चुनाव- 2024 का ऐलान कर दिया है। इसके साथ ही पूरे देश के साथ साथ राज्य व जनपद में चुनाव आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी नवनीत पांडे द्वारा जानकारी देते हुए बताया की चुनाव आयोग द्वारा चुनाव में किसी भी तरह के गैर-कानूनी काम को रोकने के लिए आयोग ने cVIGIL नाम का एक ऐप बनाया है। अगर कोई भी शख्स ये देखता है किसी भी प्रत्याशी की ओर से पैसा बांटना रिश्वतखोरी, मुफ्त उपहार, शराब वितरण, अनुमत समय से देर तक लाउडस्पीकर बजाने जैसे कार्य किए जा रहे है या फिर ऐसा कोई भी काम जो चुनाव आचार संहिता को तोड़ रहा है। तो cVIGIL ऐप के जरिए तुरंत शिकायत की जा सकती है। शिकायत में नागरिक टेक्स्ट मैसेज, लाइव फोटो, या वीडियो को कैप्चर कर की जा सकती है। जानकारी मिलते ही चुनाव आयोग की टीम 100 मिनट के अंदर लोकेशन ट्रेस करके उस जगह पर पहुंच जाएगी जहां से शिकायत की गई है।जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम पांडे ने बताते हए सभी नागरिको से अपील की कि अगर कोई नेता या व्यक्ति चुनाव आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करता पाया जाता है तो उसका फोटो खीचिंए और cVIGIL ऐप पर अपलोड कर दीजिए। आप कहां खड़ें हैं ये हम अपने मोबाइल ऐप से जान लेंगे। 100 मिनट के भीतर हम अपनी टीम भेजकर शिकायत का निपटारा कर देंगे।*सभी सम्मानित नागरिक सी-विजिल सिटीजन मोबाइल ऐपमोबाइल ऐप Google Play स्टोर पर यहां : https://play.google.com/store/apps/details?id=in.nic.eci.cvigil&hl=en_IN पर उपलब्ध है: और ऐप्पल स्टोर मेंयहां: https://apps.apple.com/in/app/cvigil/id1455719541 पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन

जरूरी खबरें