Monday 24th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:जनता मिलन में जिलाधिकारी ने फरियादियों की सुनी समस्याएं

बाराकोट:चामी आषाढी मेले का जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया शुभारंभ। निकली भव्य कलश यात्रा।

चंपावत:रीठा साहिब पुलिस की बड़ी कार्यवाही चोरी की 02 मोटरसाइकिलों सहित 02 गिरफ्तार

लोहाघाट:मांगों को लेकर महाविद्यालय की छत में चढ़े छात्र संघ पदाधिकारी। प्रशासन व पुलिस की टीम मौके पर।

लोहाघाट:महाविद्यालय व छात्रों की समस्या को लेकर भूख हड़ताल पर बैठी एबीवीपी व एनएसयूआई।

सूचना

: हल्द्वानी:स्वीट हाउस में फ्रिज सही कर रहे मैकेनिक के सर पर गिरा सिलेंडर मौके पर दर्दनाक मौत

Laxman Singh Bisht

Thu, Oct 24, 2024
स्वीट हाउस में फ्रिज सही कर रहे मैकेनिक के सर पर गिरा सिलेंडर मौके पर दर्दनाक मौत हल्द्वानी के स्टैंडर्ड स्वीट हाउस में गुरुवार को किच्छा से फ्रिज सही करने आए मैकेनिक के ऊपर सिलेंडर गिर गया जिससे उसके सर के परखच्चे उड़ गए और मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची, और अग्रिम कार्रवाई में जुट गई, फ्रिज मैकेनिक के घर में जैसे ही मौत की खबर पहुंची तो पूरे परिवार में कोहराम मच गया और दर्जनों लोग किच्छा से हल्द्वानी पहुंचे जिन्होंने स्टैंडर्ड स्वीट हाउस के मालिक पर गंभीर आरोप लगाएं। पुलिस के पास पहुंचे परिजनों ने कहा कि दुकान स्वामी के लापरवाही की वजह से विक्की मैकेनिक की मौत हुई है। उन्होंने पुलिस से उन्हें न्याय दिए जाने की गुहार लगाई। एसपी सिटी प्रकाश आर्य ने बताया कि मैकेनिक के परिजनों द्वारा दी जाने वाली तहरीर और पुलिस जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें