Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:पासम जूनियर विद्यालय का हाईस्कूल में उच्चीकरण, नरेश जोशी की पहल और ग्राम प्रधान के प्रयास रंग लाए।

चंपावत :गल्लागाँव की प्रियांशी ने पुणे में आयोजित राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता गोल्ड

दून:प्रदेशभर की सड़कों को दुरुस्त करने के संबंध में कैबिनेट बैठक में हुआ विस्तृत विचार-विमर्श

दून :वन डिस्ट्रिक्ट वन फेस्टिवल एवं निर्यात संवर्धन को लेकर मुख्य सचिव ने ली जिलाधिकारियों के साथ बैठक

नैनीताल: बिना अनुमति डीएम की कॉल रिकॉर्डिंग कर सार्वजनिक करने पर पोर्टल संपादक को जारी किया कारण बताओ नोटिस

सूचना

: देहरादून :पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने मीडिया और सोशल मीडिया मे छवि खराब करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की दी चेतावनी

Laxman Singh Bisht

Fri, Mar 29, 2024
पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने मीडिया और सोशल मीडिया मे छवि खराब करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की दी चेतावनी उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने कहा मुम्बई के एक आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली द्वारा मेरे व मेरे परिवार जनों के बारे में पिछले दिनों एक अनर्गल समाचार का मीडिया व सोसल मीडिया द्वारा प्रसार किया जा रहा है। गलगली द्वारा प्रचार किया जा रहा है कि मैंने अपनी शिक्षण संस्था के लिए अनन्त अम्बानी से 15 करोड़ का चन्दा लिया गया। यह समाचार पूरी तरह भ्रामक है और यह सिर्फ मेरी छवि को बदनाम करने के लिए गड़ा गया है मैं ऐसे लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के लिए परामर्श कर रहा हूं और जल्द इस पर कार्रवाई करूंगा। पूर्व राज्यपाल कोश्यारी ने कहा है कि मेरी कोई भी शिक्षण संस्था है ही नहीं। मुम्बई राजभवन में मुझ से सम्भ्रान्त जनों से लेकर सामान्य नागरिक तक मिलते रहते थे इसी कम में राजभवन मुम्बई में अनन्त अम्बानी से कुछ देर के लिए भेंट हुई। मैंने अम्बानी से अखिल भारतीय शिक्षण संस्था विद्या भारती द्वारा नैनीताल में स्थित पार्वती प्रेमा जगाती सरस्वती विहार सीनियर हायर सेकण्डरी स्कूल व उसकी शिक्षण शाखाओं के लिए सीएसआर फण्ड से सहयोग को कहा। अम्बानी ने तत्काल उक्त शिक्षण संस्था को 15 करोड़ का दान सीएसआर के अन्तर्गत दिया गया। उक्त शिक्षण संस्था में मेरे अथवा मेरे परिवार का कोई भी सदस्य नहीं है। यह विद्यालय लगभग 40 वर्ष से चल रहा है तथा इसकी शाखायें भी काफी समय से चल रहीं हैं। एक समाजिक राजनैतिक कार्यकर्ता के नाते किसी भी एमएलए, एमपी या मंत्री आदि द्वारा समय-2 पर शिक्षा स्वास्थ्य आदि जनोपयोगी सामाजिक कार्यों के लिए सीएसआर अथवा आयकर के 80जी के अन्तर्गत सहयोग लिया जाता रहा है। हमारे उत्तराखण्ड के द्वितीय राज्यपाल सुदर्शन अग्रवाल ने तो अपने समय में धनी लोगों से लेकर सामान्य जन से हिमज्योति स्कूल के लिए सहयोग लिया गया। आज भी यह विद्यालय दूरस्थ इलाकों के बच्चों को शिक्षा दे रहा है। गलगली द्वारा यह कहना कि मुम्बई के लिए गये आर्थिक सहयोग से मेरे भतीजे दीपेन्द्र द्वारा जमीन खरीदने व रिजार्ट बनाने जैसे मनगढन्त आरोप लगा कर हमारे सम्मान को गहरी चोट पहुँचाई है मैं स्वयं एवं दीपेन्द्र इस संबंध में कानूनी परामर्श ले रहे हैं तथा शीघ्र ही अनिल गलगली व इस भ्रामक व हमारे सम्मान को आघात पहुंचाने वाले सामाचार पत्रों के विरूद्ध कानूनी व न्यायिक कार्यवाही की जायेगी।

विज्ञापन

जरूरी खबरें