Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

रुड़की:रक्षाबंधन से पहले दो बहनों की हत्या करने वाला भाई गिरफ्तार डबल मर्डर का खुलासा

चंपावत :डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने शासन से की संवाद की अपील: मांगों पर 1 सितंबर से करेंगे सांकेतिक विरोध

लोहाघाट:5 किलोमीटर चलने के बाद हांफी रोडवेज बस 26 यात्री रहे परेशान। बदहाल हालत में लोहाघाट डिपो

लोहाघाट:पासम जूनियर विद्यालय का हाईस्कूल में उच्चीकरण, नरेश जोशी की पहल और ग्राम प्रधान के प्रयास रंग लाए।

चंपावत :गल्लागाँव की प्रियांशी ने पुणे में आयोजित राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता गोल्ड

सूचना

: देहरादून:पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत के घर ईडी की छापेमारी पर। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का बयान

Laxman Singh Bisht

Wed, Feb 7, 2024
पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत के घर ईडी की छापेमारी पर। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का बयान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण महरा ने पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत के घर ईडी की छापेमारी पर बोलते हुए कहा की देश के हर राज्य में मजबूत नेताओं के घर और दफ्तरों में इस समय लगातार ईडी और सीबीआई की छापेमारी हो रही है। सरकार चुनाव से पहले बदले की भावना से विपक्ष को दबाने के लिए इस तरह की कार्रवाई कर रही है। हरक सिंह रावत लोकसभा चुनाव में हरिद्वार और पौड़ी दोनों सीट पर बहुत मजबूत है इसलिए भाजपा चुनाव प्रभावित करने के लिए ईडी का इस्तेमाल कर उनके यहां छापेमारी करा रही है। उन्होंने कहा कि आखिर चुनाव से पहले ही इस तरह की कार्यवाही क्यों की जाती है।वही दरोगा भर्ती घोटाले में 20 दारोगाओं की बहाली पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण महारा ने कहा कि आखिर सरकार ने विजिलेंस जांच कर रहे अधिकारी को बीच जांच से क्यों हटाया और आज भी विजिलेंस कुमाऊं में कोई एसपी नहीं है आनन फानन में जल्दबाजी कर सरकार ने दरोगाओं की बहाली का आदेश जारी किया जबकि उस समय सरकार इस घोटाले को लेकर खुद अपनी पीठ थपथपा रही थी, करण महारा ने कहा कि आने वाले समय में इस मामले की भी सीबीआई जांच कराई जाएगी।

विज्ञापन

जरूरी खबरें