Monday 24th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:मुख्यमंत्री ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से किया वर्चुअल संवाद, सुनीं सफलता की कहानियां

चंपावत:देवीधुरा मेले में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 04 खाद्य पदार्थों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए

बाराकोट:तड़ाग मे नवनिर्मित महादेव मंदिर में पूर्ण विधि विधान से की गई प्राण प्रतिष्ठा।निकली भव्य कलश यात्रा।

चंपावत:वरिष्ठ कोषाधिकारी सीमा बंगवाल के स्थानांतरण पर सह कर्मियों ने दी भावभीनी विदाई ।

लोहाघाट:भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत के आश्वासन पर महाविद्यालय की छत से उतरे एबीवीपी व छात्र संघ नेता।

सूचना

: देहरादून :पेड़ों को बचाने के लिए सड़कों में उतरी जनता निकाली पैदल यात्रा

Laxman Singh Bisht

Mon, Jun 24, 2024
पेड़ों को बचाने के लिए सरकार के खिलाफ सड़कों में उतरी जनता निकाली पैदल यात्रा राजधानी देहरादून में विकास के नाम पर पेड़ों के कटान पर पर्यावरण प्रेमी अब सरकार के खिलाफ मुखर हो रहे हैं। पिछले दिनों खालंगा में पेयजल परियोजना के नाम पर सैकड़ों पेड़ों को काटे जाने को लेकर बनाई जा रही योजना का लोगों ने जमकर विरोध किया था। अब देहरादून में दिलाराम चौक से सीएम आवास के आसपास पेड़ो के कटान की योजना का पर्यावरण प्रेमी विरोध कर रहे हैं। हालांकि इस मामले में सरकार ने साफ कर दिया है कि पेड़ों का कटान नहीं किया जा रहा है। सुबह 7:00 दिलाराम चौक पर पर्यावरण प्रेमी एकत्रित हुए। उन्होंने दिलाराम चौक से हाथीबड़कला तक होने वाले पैदल मार्च किया। विशेषज्ञों का मानना है कि लगातार शहर के कंक्रीटीकरण व पेड़ों के कटान ने सिटी में टेंपरेचर काफी प्रभावित हो चुका है। इस पैदल यात्रा में सैकड़ो लोग शामिल हुए

विज्ञापन

जरूरी खबरें