Monday 24th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:मुख्यमंत्री ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से किया वर्चुअल संवाद, सुनीं सफलता की कहानियां

चंपावत:देवीधुरा मेले में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 04 खाद्य पदार्थों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए

बाराकोट:तड़ाग मे नवनिर्मित महादेव मंदिर में पूर्ण विधि विधान से की गई प्राण प्रतिष्ठा।निकली भव्य कलश यात्रा।

चंपावत:वरिष्ठ कोषाधिकारी सीमा बंगवाल के स्थानांतरण पर सह कर्मियों ने दी भावभीनी विदाई ।

लोहाघाट:भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत के आश्वासन पर महाविद्यालय की छत से उतरे एबीवीपी व छात्र संघ नेता।

सूचना

: देहरादून:बीजेपी चुनाव समिति की बैठक खत्म प्रत्याशियों की फाइनल सूची पर लगी मुहर जल्द जारी होगी प्रत्याशियों की सूची देर रात तक चली बीजेपी चुनाव समिति की बैठक 

Laxman Singh Bisht

Fri, Dec 27, 2024
बीजेपी चुनाव समिति की बैठक खत्म प्रत्याशियों की फाइनल सूची पर लगी मुहर जल्द जारी होगी प्रत्याशियों की सूची देर रात तक चली बीजेपी चुनाव समिति की बैठक बीजेपी प्रदेश मुख्यलाय देहरादून में देर रात तक नगर निकाय चुनाव को लेकर चुनाव समिति की बैठक हुई. बैठक में प्रदेश कोर ग्रुप के मेंबर शामिल थे. इस बैठक में निकाय चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों को लेकर के फाइनल सूची पर मुहर लगाई गई.निकाय चुनाव के प्रत्याशियों के चयन को लेकर आज गुरुवार 26 दिसंबर को बीजेपी प्रदेश मुख्यालय में चुनाव समिति की बैठक हुई. बैठक में चुनाव समिति के सदस्यों ने गहनता से मंथन किया इस बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी वर्चुअली जुड़े थे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अलावा प्रदेश मुख्यालय देहरादून में प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, सह प्रदेश प्रभारी रेखा वर्मा के अलावा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, तीरथ सिंह रावत, प्रदेश संगठन महामंत्री अजय, पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश पदाधिकारी और उत्तराखंड के सांसद त्रिवेंद्र रावत, अनिल बलूनी के अलावा कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक भी शामिल रहे बैठक खत्म होने के बाद गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने कहा कि नगर पालिका, नगर पंचायत प्रत्याशियों के नामों पर मुहर लगाते हुए, निगम महापौर के नामों को संस्तुति के लिए केंद्रीय नेतृत्व को भेजा गया है. उन्होंने बताया बैठक में सर्वसम्मिति से सभी पालिका और नगर पंचायत के अध्यक्ष उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप दिया गया. वहीं निगम महापौर के नामों का पैनल केंद्रीय नेतृत्व की सहमति के लिए भेजा गया है. उन्होंने कहा कि एक दो दिन के भीतर प्रत्याशियों के नामों की पहली सूची जारी हो जाएगी.इसके अलावा सांसद अनिल बलूनी ने कहां कि भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह से लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत अपने प्रत्याशियों का चयन करती है. उन्होंने कांग्रेस पर तंज करते हुए कहा कि कांग्रेस अपने प्रत्याशियों का चयन नहीं कर पा रही है भारतीय जनता पार्टी आगामी निकाय चुनाव में पूर्ण बहुमत के साथ अपना परचम लहराएगी वहीं उन्होंने उन कार्यकर्ताओं से भी विशेष अपील की है जिनका प्रत्याशी चयन में नाम नहीं आ पाएगा. उन्होंने साफ तौर से अपील की है कि भारतीय जनता पार्टी एक बहुत बड़ा संगठन है और यहां पर उतनी ही ज्यादा संख्या में जिम्मेदारियां भी है. उन्होंने कहा कि जिनका इस बारी प्रत्याशी सूची में नाम नहीं आ पाएगा. उन्हें कहीं ना कहीं पार्टी अन्य जिम्मेदारी देगी साथ ही यह भी संदेश दिया गया कि यदि कोई व्यक्ति पार्टी के प्रति अपनी अनुशासनहीनता दिखाता है तो पार्टी की तरफ से उसे पर सख्त कार्रवाई के संबंध में विचार किया जाएगा.

विज्ञापन

जरूरी खबरें