Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:पासम जूनियर विद्यालय का हाईस्कूल में उच्चीकरण, नरेश जोशी की पहल और ग्राम प्रधान के प्रयास रंग लाए।

चंपावत :गल्लागाँव की प्रियांशी ने पुणे में आयोजित राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता गोल्ड

दून:प्रदेशभर की सड़कों को दुरुस्त करने के संबंध में कैबिनेट बैठक में हुआ विस्तृत विचार-विमर्श

दून :वन डिस्ट्रिक्ट वन फेस्टिवल एवं निर्यात संवर्धन को लेकर मुख्य सचिव ने ली जिलाधिकारियों के साथ बैठक

नैनीताल: बिना अनुमति डीएम की कॉल रिकॉर्डिंग कर सार्वजनिक करने पर पोर्टल संपादक को जारी किया कारण बताओ नोटिस

सूचना

: लोहाघाट:बाराकोट के किसानों के साथ फसल बीमा योजना में सौतला व्यवहार करने से आक्रोशित किसानों का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

Laxman Singh Bisht

Thu, Mar 14, 2024
बाराकोट के किसानों के साथ फसल बीमा योजना में सौतला व्यवहार करने से आक्रोशित किसानों का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन बाराकोट विकास खण्ड में फसल बीमा योजना में बाराकोट के किसानों के साथ सरकार द्धारा सोतेला वयवहार किया जा रहा है जिससे किसानों में काफी आक्रोश है आक्रोशित किसानो ने गुरुवार को व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय वर्मा के नेतृत्व में बाराकोट में सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया और कहा विकासखंड बाराकोट में इस बार भी किसानों को फसल बीमा की राशि मात्र 9 प्रतिशत के हिसाब से धनराशि दी गयी है जबकि लोहाघाट में 20 प्रतिशत, धूरा में 51 प्रतिशत , चम्पावत ब्लॉक में 40% तथा पाटी में 35% के हिसाब से किसानों को अपनी फसलों का बीमा दिया गया है जबकि बाराकोट ब्लॉक के किसानों को मात्र 9 प्रतिशत, के हिसाब से बीमा दिया गया है बाराकोट के किसानों का कहना है कि, हर बार बाराकोट के किसानों के साथ सरकार सोतेला व्यवहार कर रही है जो कि सरासर गलत है बाराकोट के किसानों का कहना है कि छ महीने से बाराकोट में बारिश नही हुई है किसानो की फसले पूरी तरह बर्बाद हो चुकी है किसानों ने चेतावनी देते हुए कहा अब बाराकोट के किसान अगली बार बीमा नहीं करवायेंगे जब तक, उनकी फसलों का बीमा और ब्लॉकों की तरह नहीं दिया जाएगा तथा किसान आंदोलन करेंगे वहीं प्रदर्शन करने में देवेंद्र सिंह अधिकारी, , विजय नाथ गोस्वामी ,लक्ष्मण राम ,सुनील सिंह, योगेश वर्मा, योगेश जोशी हरीश राम ,जगत सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे

विज्ञापन

जरूरी खबरें