Sunday 26th of July 2026

ब्रेकिंग

बाराकोट :108 एंबुलेंस में तकनीकी खराबी के तहत वैकल्पिक बैकअप व्यवस्था से स्वास्थ्य सेवाएँ सुचारू

लोहाघाट:धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 27 वा कारगिल विजय दिवस। कारगिल के शहीदों को किया नमन

लोहाघाट:27वें देवीधार महोत्सव का लोहाघाट विधायक ने किया शुभारंभ। 29 जुलाई को विशाल मेंले का आयोजन

लोहाघाट: पुरानी पेंशन बहाली की मांग शिक्षक व कर्मचारियों की प्रकाश रैली कैंडल मार्च के माध्यम से सरकार को जगाने का प्

लोहाघाट:जनप्रतिनिधियों के निवेदन पर खेतीखान में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के सम्मान के लिए चल रहा धरना समाप्त।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट सुई में विकासखंड स्तरीय पशु प्रदर्शनी का आयोजन

Laxman Singh Bisht

Mon, Dec 29, 2025

लोहाघाट सुई में विकासखंड स्तरीय पशु प्रदर्शनी का आयोजन

36 पशुपालकों ने किया प्रतिभाग, उत्कृष्ट पशुओं को किया गया सम्मानितराजकीय पशु चिकित्सालय लोहाघाट द्वारा विकासखंड स्तरीय पशु प्रदर्शनी का आयोजन ग्राम सभा सुई पऊं में किया गया। प्रदर्शनी में विकासखंड क्षेत्र के 36 पशुपालकों ने प्रतिभाग कर अपने पशुओं का प्रदर्शन किया।प्रदर्शनी के दौरान विभिन्न वर्गों में पुरस्कार वितरित किए गए।जर्सी गाय वर्ग में प्रथम पुरस्कार देवकी ओली, द्वितीय मनोज ओली तथा तृतीय पुरस्कार पुष्कर दत्त पाण्डेय की गाय को प्रदान किया गया।एचएफ (HF) गाय वर्ग में प्रथम पुरस्कार बबीता, द्वितीय पुष्पा सक्टा तथा तृतीय पुरस्कार विनोद ओली की गाय को मिला।बछिया वर्ग में प्रथम पुरस्कार जीवन चंद, द्वितीय तुलसी पांडेय तथा तृतीय पुरस्कार बबीता की बछिया को प्रदान किया गया।स्वदेशी गाय वर्ग में प्रथम पुरस्कार अनिता पंत, द्वितीय कमला जोशी तथा तृतीय पुरस्कार महेश चंद्र की गाय को प्राप्त हुआ।प्रदर्शनी में चैंपियन पशु का खिताब श्री मोहन सक्टा की 25 लीटर दूध देने वाली गाय को प्रदान किया गया।कार्यक्रम में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. वसुंधरा गर्ब्याल, डॉ. जे.पी. यादव, डॉ. सुशोभित, डॉ. अपूर्वा, श्री बहादुर चंद, आनंद सिंह सौन, हिमांशु जोशी, प्रणव प्रकाश शर्मा, पशुधन सहायक हरिनंदन पुनेठा, पशुधन प्रसार अधिकारी (प्रशिक्षु) पवन भट्ट, मैत्री पवन पांडे एवं गोविंद तिवारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें