Tuesday 11th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:सीएमओ ऑफिस में चला स्वच्छता अभियान सीएमओ डॉ. देवेश चौहान ने खुद संभाली कमान

चंपावत के नमन जोशी का बिहार में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर हुआ चयन।

खटीमा:स्कूल मे खराब भोजन-दूषित पानी मिलने से भड़के छात्र धरने के बाद हटाए गए प्रधानाचार्य

2027 मे लोहाघाट विधानसभा मे भाजपा से मजबूत दावेदारी पेश करेंगे दर्जा राज्य मंत्री सुभाष बगौली।

हर-हर महादेव के जयघोष के बीच निकली रेखा आर्या की कांवड़ यात्रा

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : देवीधुरा:5 अगस्त से शुरू होगा बाराही धाम में 12 दिवसीय बग्वाल मेला। सभी तैयारियां हुई पूरी।

Laxman Singh Bisht

Mon, Aug 4, 2025

जिलाधिकारी मनीष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अजय गणपति करेंगे मेले का आगाज। देवीधुरा। परमाणु युग में पाषाण युद्ध के लिए दुनिया में विख्यात बाराही धाम का 12 दिवसीय बग्वाल मेला श्रावणी एकादशी 5 अगस्त से शुरू होगा, जो 16 अगस्त तक चलेगा। मेले का आगाज पूर्ण विधि विधान के साथ मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधिकारी मनीष कुमार एवं विशिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक अजय गणपति करेंगे। मेले की सभी तैयारियां एवं व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। आज एसडीएम नितेश डांगर ने मेले की व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा तैयारी को अंतिम रूप दिया। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट एवं पीठाचार्य कीर्ति शास्त्री के अनुसार सुबह 11:00 बजे देवीधुरा चौक में पूर्ण वैदिक रीति रिवाज एवं पूजा अर्चना के साथ मेले का शुभारंभ किया जाएगा। इस अवसर पर मेला कमेटी एवं चार खाम सात थोक के लोग अतिथियों का पारंपरिक रूप से स्वागत करेंगे। मेले को लेकर यहां मैदानी क्षेत्र से बड़ी संख्या में व्यापारी पहुंच चुके हैं।

जरूरी खबरें