Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट में मेहनत की भट्टी में तपाकर बेहतर बॉक्सर तैयार कर रहे हैं कैप्टन आनंद महरा।

चंपावत:सीएम के कल प्रस्तावित धूरा दौरे की तैयारी का जिलाधिकारी ने लिया व जायजा

रुड़की:रक्षाबंधन से पहले दो बहनों की हत्या करने वाला भाई गिरफ्तार डबल मर्डर का खुलासा

चंपावत :डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने शासन से की संवाद की अपील: मांगों पर 1 सितंबर से करेंगे सांकेतिक विरोध

लोहाघाट:5 किलोमीटर चलने के बाद हांफी रोडवेज बस 26 यात्री रहे परेशान। बदहाल हालत में लोहाघाट डिपो

सूचना

: देवीधुरा:रंगारंग कार्यक्रमों के साथ सम्पन्न हुआ राजकीय इंटर कॉलेज देवीधुरा इकाई का सात दिवसीय एनएसएस का विशेष शिविर

Laxman Singh Bisht

Sun, Dec 24, 2023
रंगारंग कार्यक्रमों के साथ सम्पन्न हुआ राजकीय इंटर कॉलेज देवीधुरा इकाई का सात दिवसीय एनएसएस का विशेष शिविर रविवार 24 दिसंबर 2023 को माँ वाराही धाम देवीधुरा में चल रही राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का राजकीय इंटर कॉलेज देवीधुरा का सात दिवसीय विशेष शिविर संपन्न हुआ। इस अवसर पर हुए समापन समारोह में कार्यक्रम अधिकारी नरेंद्र नाथ गोस्वामी के संचालन एवं प्रधानाचार्य दिनेश चंद्र जोशी की अध्यक्षता में मुख्य अतिथि के रूप में ब्लॉक प्रमुख पाटी कुमारी सुमनलता एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला समन्वयक राष्ट्रीय सेवा योजना समन्वयक जनपद चंपावत डॉक्टर सुमन पांडेय् उपस्थिति रही। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी नरेंद्र गोस्वामी ने सात दिवसीय विशेष शिविर में स्वयंसेवियों ने जिन कार्यों को संपादित किया तथा जिन क्षेत्रों में जन जागरण रैलियां आयोजित की उन समस्त कार्यों की व्याख्या की। एवं स्वयंसेवियों ने कई रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये। कार्यक्रम में डॉक्टर हेमचन्द्र तिवारी कार्यक्रम अधिकारी राजकीय आदर्श महाविद्यालय देवीधुरा, अध्यक्ष शिक्षक अभिभावक संघ श्री हयात या बिष्ट, श्री कीर्ति बल्लभ जोशी प्राचार्य राजकीय संस्कृत महाविद्यालय देवीधुरा, योगेश जोशी मेमोरियल शिव शक्ति पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य श्री बृजमोहन जोशी एवं राधा जोशी सरस्वती विद्यामंदिर देवीधुरा प्रधानाचार्य श्री नवीन चंद्र सोराड़ी उपस्थित रहे। रेनू काजल भूमिका मनोज प्रमोद चेतन तनुजा सीमा ज्योति, करिश्मा, रितिका  आदि स्वयंसेवियों द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए इन कार्यक्रमों का संचालन स्वयंसेवी मनोज भट्ट एवं बबीता द्वारा किया गया विद्यालय के शिक्षक श्रीमती शकुंतला बोहरा, श्री कुंदन राम ,श्रीमती हिमांशु जोशी श्रीमती रेखा विश्वकर्मा, श्री मनोज कुमार, श्री रोहित श्रीमती निधि श्री भैरवनाथ महंत आदि उपस्थित रहे। डॉ सुमन पान्डेय् ने बेहतरीन कार्य करने वाले तीन शिविरार्थियों को सम्मानित भी किया और बच्चों का मनोबल बढ़ाया, डायरी और बैच यदि राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यालय नहीं देता है तो अगले वर्ष यह व्यवस्था डॉ सुमन पान्डेय् द्वारा स्वयं ही की जाऐगी यह आश्वासन डॉ सुमन पान्डेय् ने दिया है

विज्ञापन

जरूरी खबरें