Tuesday 11th of August 2026

ब्रेकिंग

बाराकोट मे ब्लाक प्रमुख सीमा आर्य के नेतृत्व में चला स्वच्छता अभियान

लोहाघाट:13 अगस्त को लोहाघाट में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा भाजपा की हुई तैयारी बैठक।

चंपावत:बनलेख वाहन दुर्घटना के डीएम ने दिए मजिस्ट्रेटी जाँच के आदेश

लोहाघाट:स्वर्गी श्रीमती महादेवी राय का वार्षिक श्राद्ध 12 अगस्त के बजाय 20 अगस्त को होगा।

चम्पावत वन प्रभाग को मिला स्थायी नेतृत्व, ढिनो पुरुषोत्तमन ने संभाला 19वें डीएफओ का कार्यभार

सूचना

: लोहाघाट:रिकेश्वर महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व पर उमड़ा भक्तों का सैलाब दर्शनों को लगी लंबी-लंबी कतारे

Laxman Singh Bisht

Wed, Feb 26, 2025
रिकेश्वर महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व पर उमड़ा भक्तों का सैलाब दर्शनों को लगी लंबी-लंबी कतारे :चंपावत जिले में आज महाशिवरात्रि पर्व को काफी धूमधाम से मनाया जा रहा है महाशिवरात्रि के अवसर पर सुबह से ही शिवालयों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है तो वही लोहाघाट के प्रसिद्ध रिकेश्वर महादेव मंदिर में सुबह 4:00 बजे से ही बड़ी संख्या में भक्त महादेव की पूजा अर्चना तथा दर्शन करने को पहुंचे जहां भक्त लाइन लगाकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं भक्तों के द्वारा उपवास रख महादेव का दूध जल व बेलपत्र से अभिषेक कर आशीर्वाद लिया जा रहा है तथा क्षेत्र व परिवार की सुख शांति के लिए ब्राह्मणों के द्वारा पूजा अर्चना संपन्न कराई जा रही है रिकेश्वर मंदिर में भक्तों का जमावड़ा लगा हुआ है लोग पूजा अर्चना करने के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं वही शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है इसके अलावा जिले के पंचेश्वर ,रामेश्वर, बालेश्वर , मानेश्वर ,हरेश्वर, पूर्णश्वर धाम में बड़ी संख्या में भक्त महादेव की पूजा अर्चना करने पहुंचे हुए हैं तो वही लोहाघाट में दोपहर को भव्य शिव बारात निकाली जाएगी तथा विशाल मेले का आयोजन किया जाएगा शिवरात्रि को लेकर भक्तों में काफी जोश खरोस नजर आ रहा है

जरूरी खबरें