Monday 24th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:मुख्यमंत्री ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से किया वर्चुअल संवाद, सुनीं सफलता की कहानियां

चंपावत:देवीधुरा मेले में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 04 खाद्य पदार्थों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए

बाराकोट:तड़ाग मे नवनिर्मित महादेव मंदिर में पूर्ण विधि विधान से की गई प्राण प्रतिष्ठा।निकली भव्य कलश यात्रा।

चंपावत:वरिष्ठ कोषाधिकारी सीमा बंगवाल के स्थानांतरण पर सह कर्मियों ने दी भावभीनी विदाई ।

लोहाघाट:भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत के आश्वासन पर महाविद्यालय की छत से उतरे एबीवीपी व छात्र संघ नेता।

सूचना

: लोहाघाट:बीआरसी लोहाघाट में दिव्यांग उपकरण वितरण शिविर का हुआ आयोजन

Laxman Singh Bisht

Sun, Dec 22, 2024
बीआरसी लोहाघाट में दिव्यांग उपकरण वितरण शिविर का हुआ आयोजन रविवार को बीआरसी लोहाघाट में दिव्यांग उपकरण वितरण शिविर एवं दिव्यांग अभिभावक शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ मुख्य शिक्षा अधिकारी मेहरबान सिंह बिष्ट के द्वारा किया गया शिविर में मुख्य शिक्षा अधिकारी मेहरबान सिंह बिष्ट जी, जिला समन्वयक जसवन्त सिंह पोखरिया , रमेश चन्द्र जोशी तथा एल्मिको कानपुर से आइ डा0 निधि ने शिविर में आए दिव्यांग बच्चों को उपकरण वितरित किए। शिविर में शिक्षक पान सिंह चमलेगी, उत्तम सिंह फर्त्याल, भुवन सिंह फर्त्याल, भुवन गड़कोटी, शिव नाथ, महेश चंद्र उप्रेती, अशोक पाण्डेय , दिवाकर बुदियाल आदि द्वारा सहयोग प्रदान किया गया। शिविर में आये प्रत्येक बच्चे को उपकरणों के साथ-साथ गर्म जैकेट्स भी दी गई। शिविर में पूर्व में चयनित 10 बच्चों को व्हील चेयर, वाकर, कान की मशीन, एम आर किट, बैशाखी वितरित की गई।

विज्ञापन

जरूरी खबरें