Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट में मेहनत की भट्टी में तपाकर बेहतर बॉक्सर तैयार कर रहे हैं कैप्टन आनंद महरा।

चंपावत:सीएम के कल प्रस्तावित धूरा दौरे की तैयारी का जिलाधिकारी ने लिया व जायजा

रुड़की:रक्षाबंधन से पहले दो बहनों की हत्या करने वाला भाई गिरफ्तार डबल मर्डर का खुलासा

चंपावत :डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने शासन से की संवाद की अपील: मांगों पर 1 सितंबर से करेंगे सांकेतिक विरोध

लोहाघाट:5 किलोमीटर चलने के बाद हांफी रोडवेज बस 26 यात्री रहे परेशान। बदहाल हालत में लोहाघाट डिपो

सूचना

: लोहाघाट:जेल समीक्षा दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव ने बंदीग्रह का किया निरीक्षण

Laxman Singh Bisht

Thu, Dec 21, 2023
जेल समीक्षा दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव ने बंदीग्रह का किया निरीक्षण जेल समीक्षा दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव चंपावत शिवानी पसबोला न्यायिक बंदिग्रह लोहाघाट पहुंची जहां उनके द्वारा बंदी गृह में बंद कैदियों की समस्याओं को बारी-बारी से गंभीरता से सुना गया तथा जिन बदियो के पास अधिवक्ता नहीं है उन्हें प्राधिकरण की ओर से निशुल्क अधिवक्ता दिलाने के निर्देश दिए साथ ही बंदियो से भोजन व स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली गई तथा बंदी ग्रह अधीक्षक को निर्देशित किया गया तथा बंदियो से भी बंदीगृह में स्वच्छता बनाने के निर्देश दिए गए तथा वहां मौजूद पीएलबी को हफ्ते में बंदीग्रह जाकर बंदियो की समस्याओं को पूछने के लिए निर्देशित किया सचिन शिवानी पसबोला ने जानकारी देते हुए बताया जिले में कामकाजी महिलाओं के साथ कार्यस्थल में उत्पीड़न व छीटाकशी न हो इसके लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आंतरिक कमेटी का गठन किया गया है जिसमें पीड़ित महिलाएं अपनी शिकायत कर सकती हैं प्राधिकरण के द्वारा उनकी शिकायतों का निदान किया जाएगा उन्होंने बताया इसके लिए मा0जिला जज की अध्यक्षता में कार्यशाला आयोजित करी गई जिसमें कामकाजी महिलाएं भी शामिल रही उन्होंने बताया इस समय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नशा उन्मूलन की दिशा में तेजी से कार्य कर रहा है निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ सहायक पवन जोशी , जेल प्रभारी अनिल टम्टा, पीएलबी राजीव मुरारी, रेनू गढ़कोटी आदि मौजूद रहे

विज्ञापन

जरूरी खबरें