Wednesday 11th of March 2026

ब्रेकिंग

उत्तराखंड:पूर्व उपनल कर्मियों को समान कार्य समान वेतन के लिए 289.98 करोड़ की व्यवस्था सरकार का बड़ा निर्णय

देवभूमि परिवार आईडी में मुखिया के तौर पर परिवार की वरिष्ठतम महिला सदस्य का नाम होगा

सीएम ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद अग्निवीरों के भविष्य की सुरक्षा करना सरकार की जिम्मेदारी :सीएम

केंद्र से उत्तराखंड को 264.50 करोड़ रुपये की विशेष सहायता स्वीकृत

1.11 लाख करोड़ का संतुलित बजट, विकसित उत्तराखंड की दिशा में मजबूत कदम: सीएम धामी

: चम्पावत:जलोत्सव कार्यक्रम का जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया शुभारंभ

Laxman Singh Bisht

Mon, Jun 10, 2024
जलोत्सव कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ जिले में जल की कमी के दृष्टिगत चंपावत के सभी विकासखंडों में जल संरक्षण और संवर्धन हेतु वृहद स्तर पर जन जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से 10 जून से 16 जून 2024 तक "जल उत्सव" कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। सोमवार को विकासखंड चंपावत के ग्राम पंचायत डूंगरासेठी से इसका शुभारंभ अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती ज्योति राय द्वारा किया गया।जल उत्सव कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष श्रीमती राय ने सभी संबंधित विभागों को संवेदनशील सूख रहे जल स्रोतों एवं सहायक नदियों, तालाबों, धाराओं आदि सभी जल स्रोतों को चिह्नीकरण कर योजना बनाने और उस पर समन्वय से कार्य करें ताकि सकारात्मक परिणाम मिल सकें। हमें हमारे बच्चों को पानी के महत्व तथा पानी को संरक्षित करने के बारे में बताने की आवश्यकता है तथा वनों का कटान में भी कमी कर ज्यादा से ज्यादा वृक्षारोपण करना चाहिए और ऐसी संस्कृति बनानी होगी जिसमें हर विशेष दिन पर वृक्षारोपण किया जाए।इस अवसर पर क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष ने बताया कि वर्तमान समय में सभी जगहों पर पानी की कमी की बेहद गंभीर समस्या है। साथ ही पेड़ों का कटान भी दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है। जो की एक अहम कारण है जल स्रोतों के सूखने का इसलिए उन्होंने अनुरोध करते हुए कहा कि ज्यादा से ज्यादा वृक्ष लगाने का प्रयास करें और सभी को यह भी बताइए की बरसात के समय बड़े-बड़े गड्ढे कर उसमें पानी को संरक्षित किया जा सकता है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी संजय कुमार सिंह ने कहा की जनपद में पानी की कमी से बचने के लिए व जल स्रोत को बढ़ाने के लिए जल उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम जिला स्तर, ब्लॉक स्तर तथा न्याय पंचायत स्तर पर आयोजित किया जा रहा है। इसके अंतर्गत जनपद में वृक्षारोपण तथा पानी को संरक्षित किया जाएगा जल की कमी को देखते हुए भारत सरकार द्वारा प्रत्येक गांव में जल स्रोत बढ़ाने के लिए विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया की जिला पंचायत, ग्राम पंचायत के फंड में से कुछ लागत से जल संरक्षण के लिए निवेश किया जाएगा। इस वर्ष जो 40 जल स्रोत संकटग्रस्त हो गए उन्हें संरक्षित करने हेतु 20 सहायक नदियों को पुनः जीवित करने हेतु हर ग्राम पंचायत के अंतर्गत जो भी जल क्षेत्र बने हैं उन्हें संरक्षित करना है। जनपद में बने अमृत सरोवर को संरक्षित करने हेतु सभी अधिकारी ड्यूटी के अनुरूप अपने अमृत सरोवर पर जाएं और उन्हें संरक्षित करने हेतु कार्य एक माह के भीतर करेंगे। जिसमें पानी को रोकने के लिए संरचना तैयार की जाएगी तथा आने वाले हरेला त्यौहार में वृक्षारोपण किया जाएगा ताकि पानी को संरक्षित किया जा सके तथा हर ग्राम पंचायत में वृहद वृक्षारोपण किया जाएगा। इसके पश्चात् अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती ज्योति राय तथा क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष द्वारा वृक्षारोपण किया गया। इस दौरान जन प्रतिनिधि, जिला विकास अधिकारी दिनेश सिंह दीगारी, जिला पंचायत राज अधिकारी रामपाल सिंह सहित ग्राम पंचायत विकास अधिकारी अन्य उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें