Tuesday 10th of March 2026

ब्रेकिंग

देवभूमि परिवार आईडी में मुखिया के तौर पर परिवार की वरिष्ठतम महिला सदस्य का नाम होगा

सीएम ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद अग्निवीरों के भविष्य की सुरक्षा करना सरकार की जिम्मेदारी :सीएम

केंद्र से उत्तराखंड को 264.50 करोड़ रुपये की विशेष सहायता स्वीकृत

1.11 लाख करोड़ का संतुलित बजट, विकसित उत्तराखंड की दिशा में मजबूत कदम: सीएम धामी

लोहाघाट:भाषण प्रतियोगिता में अंकिता चौबे, प्रियांशु जजरिया और अनामिका पांडे रहे प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर l

रिपोर्ट :लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:भाषण प्रतियोगिता में अंकिता चौबे, प्रियांशु जजरिया और अनामिका पांडे रहे प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर l

Laxman Singh Bisht

Tue, Mar 10, 2026

भाषण प्रतियोगिता में अंकिता चौबे, प्रियांशु जजरिया और अनामिका पांडे रहे प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर l

उत्तराखण्ड में एक समान नागरिक संहिता की उपलब्धियाँ एवं चुनौतियाँ पर हुई प्रतियोगिता l

एक समान नागरिक संहिता पर छात्रों ने रखा अपना-अपना पक्ष l

स्वामी विवेकानन्द राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय लोहाघाट के राजनीति विज्ञान परिषद द्वारा मंगलवार को भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया l भाषण प्रतियोगिता का विषय ‘उत्तराखण्ड में एक समान नागरिक संहिता की उपलब्धियाँ एवं चुनौतियाँ’ छात्रों ने अपने-अपने तार्किक विचार रखते हुए विषय को बोधगम्य बनना l कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डॉ. रेखा जोशी ने कहा कि उत्तराखण्ड सरकार ने प्रदेश में एक समान नागरिक संहिता लागू करके महिलाओं के अधिकारों को कानूनी रूप से संरक्षित किया है l कार्यक्रम के संयोजक डॉ. प्रकाश लखेड़ा ने कहा कि उत्तराखण्ड शासन एवं उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार विद्यार्थियों, प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों को उत्तराखण्ड सरकार द्वारा बनाया गये एक समान नागरिक संहिता कानून और उसके क्रियान्वयन हेतु जानकारी पर प्रकाश डालाना और ज्ञानवर्धक बनाना कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है l भाषण प्रतियोगिता कार्यक्रम में निर्णायक मण्डल में डॉ. रुचिर जोशी, डॉ. उमा काण्डपाल एवं रोशनी चौधरी उपस्थित सहित आपने विचार एक समान नागरिक संहिता पर व्यक्त किए l भाषण प्रतियोगिता में विशिष्ट अतिथि महाविद्यालय की पूर्व छात्रा प्रियंका चंद वर्तमान में बनारसी विश्वविद्यालय में अध्ययनरत ने कहा कि ‘उत्तराखण्ड में एक समान नागरिक संहिता’ महिलाओं के लिए लिए वरदान साबित हो रहा है क्योंकि इस कानून ने महिलाओं के प्रति हो रहे अन्नाय और अपराधों को नियंत्रित किया है l भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अंकिता चौबे, द्वितीय स्थान प्रियांशु जजरिया, तृतीय स्थान अनामिका पांडेय सांत्वना पुरस्कारों में गायत्री पांडेय, राखी बिष्ट, एवं सरस्वती, तनीषा अधिकारी, सीमा राय, अंजली, राधा, प्रकाश सिंह, सौरभ नाथ, नितिन चौबे को मिला l कार्यक्रम में श्रीमती चन्द्रा जोशी, विनोद पाटनी, प्रेम गिरी, कमल किशन, रमेश जोशी, रवींद्र, बृजमोहन जोशी, सुनील राय, आदि मौजूद रहे l

जरूरी खबरें