Tuesday 28th of July 2026

ब्रेकिंग

दून:नंदा की चौकी में मात्र 12 घंटे के भीतर बहाल हुआ आवागमन

लोहाघाट:प्राधिकरण का लोहाघाट विकास संघर्ष समिति ने किया विरोध दर्ज कराई आपत्ति।

लोहाघाट:अखिलतारिणी मेले का लोहाघाट विधायक ने किया शुभारंभ महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा।

चम्पावत में भारी बारिश की चेतावनी, 29 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

डीएम के निर्देश पर जीआईसी लोहाघाट में लगेगी हाई मास्ट लाइट। जगमग होगा परिसर

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : मोहाली में भौतिक विज्ञान प्रयोगशाला सहायकों का प्रशिक्षण लोहाघाट महाविद्यालय के चन्द्रशेखर ओली व दीपक गहतोड़ी नामित

Laxman Singh Bisht

Tue, Mar 10, 2026

आइसर मोहाली में भौतिक विज्ञान प्रयोगशाला सहायकों का प्रशिक्षण लोहाघाट महाविद्यालय के चन्द्रशेखर ओली व दीपक गहतोड़ी हुए नामित

उच्च शिक्षा विभाग, उत्तराखंड के तत्वाधान में भौतिक विज्ञान विषय के प्रयोगशाला सहायकों के लिए पंजाब स्थित आइसर मोहाली में एक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण 8 मार्च से 14 मार्च 2026 तक चलेगा, जिसमें उत्तराखंड के विभिन्न राजकीय महाविद्यालयों से कुल 53 प्रयोगशाला सहायक प्रतिभाग कर रहे हैं।इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य महाविद्यालयों की भौतिक विज्ञान प्रयोगशालाओं को आधुनिक तकनीक और वैज्ञानिक उपकरणों के उपयोग से सुदृढ़ बनाना है। प्रशिक्षण के दौरान विशेषज्ञों द्वारा प्रयोगशाला प्रबंधन, नवीन वैज्ञानिक उपकरणों के संचालन तथा विद्यार्थियों को प्रभावी प्रयोगात्मक शिक्षा प्रदान करने के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी जाएगी।लोहाघाट महाविद्यालय के प्राचार्य ने बताया कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में लोहाघाट महाविद्यालय से निदेशालय स्तर से चन्द्रशेखर ओली और दीपक गहतोड़ी को प्रतिभाग हेतु नामित किया गया है। उनके चयन से महाविद्यालय में भौतिक विज्ञान प्रयोगशाला के कार्यों को आधुनिक दृष्टिकोण के साथ और अधिक सुदृढ़ बनाने में मदद मिलेगी।उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रमों से प्रयोगशाला सहायकों की तकनीकी दक्षता में वृद्धि होगी और महाविद्यालयों में विद्यार्थियों को बेहतर प्रयोगात्मक वातावरण उपलब्ध हो सकेगा। प्रशिक्षण के पश्चात प्रतिभागी अपने-अपने संस्थानों में प्रयोगशाला कार्यों की गुणवत्ता और वैज्ञानिक प्रयोगों के स्तर को और अधिक उन्नत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

जरूरी खबरें